टैक्सकॉन कर सलाहकार संघ में वक्ताओं ने की आयकर सीमा 7 लाख करने की मांग

० आशा पटेल ० 
जयपुर | गुलाबी नगरी मे आयोजित टैक्सकॉन कर सलाहकार संघ का महाकुंभ में देश भर से पधारे वक्ताओं ने आयकर सीमा 7 लाख करने की मांग | टैक्स प्रोफेशनल्स की कर संबंधी नए प्रावधान और कानून की शंकाओं को दूर करने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में कर सलाहकार संघ जयपुर और राजस्थान कर सलाहकार संघ ने प्रखर टैक्सकॉन-2024 का आयोजन किया। इसका शुभारंभ राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस अनूप कुमार ढांड ने किया।

 भारतीय सीए संस्थान के पूर्व अध्यक्ष सीए सुनील गोयल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस सम्मेलन में कर सलाहकारों ने जोर दे कर कहा कि आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया जाए तो इससे संबंधित विवादों में कमी आ सकती है। सम्मेलन में टीसीए उपाध्यक्ष पवन गोयल, आरटीसीए अध्यक्ष विनय जौली, महासचिव रतन गोयल मौजूद रहे।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जस्टिस अनूप ढंड ने कहा कि बार और बेंच दोनों ही देश की धरोहर है। देश की मजबूती के लिए इनका सुदृढ़ होना जरूरी है। सीए सुनील गोयल ने देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में कर सलाहकारों के विशेष योगदान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा सरकार बजट के साथ कर तथा अन्य आर्थिक योजनाओं में कर सलाहकारों के सुझावों को गंभीरता से लेती रही है।सम्मेलन में कॉन्फ्रेंस चेयरमैन ओ.पी अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के दौर में नए प्रोफेशनल्स को नियमित अध्ययन करना जरूरी है। 

टीसीए अध्यक्ष सीए शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कॉन्फ्रेंस कर सलाहकारों के लिए काफी उपयोगी रही। नए और जटिल प्रावधानों पर विशेषज्ञों ने मेम्बेर्स की शंकाओं को दूर किया। दिल्ली के एडवोकेट कपिल गोयल ने इनकम टैक्स नोटिस और नए कानूनी प्रावधान, अमृतसर की सीए आंचल कपूर ने जीएसटी के नए प्रावधान, कोलकाता के सीए देवाशीष मित्रा ने कंपनी टैक्स और ऑडिट पर भिन्न भिन्न सत्रों विस्तार से चर्चा की। आखिरी में सीए आलोक सेठी का एआई पर विशेष सत्र आयोजित किया। जिसे मेम्बेर्स ने काफी सराहा |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा