डॉ फौज़िया खान के संसद में राज्यसभा की उप-सभापति बनने पर बधाई : ख़्वाजा एम शाहिद

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली/ राज्यसभा में महाराष्ट्र के परभनी से एनसीपी की सांसद सदस्य और ऑल इंडिया एजूकेशनल मूवमेंट(एआईईएम)की सरपरस्त(Patron) डॉ फौज़िया खान को राज्यसभा में उप-सभापति नियुक्त किये जाने पर एआईईएम के अध्यक्ष व मानू विश्विद्यालय के पूर्व वाईस चांसलर ख़्वाजा एम शाहिद ने पूरी टीम की तरफ से मुबारकबाद पेश की हैं।

गौरतलब है कि डॉ फौज़िया ने पिछली एआईईएम एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस भी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित कराई थी। शाहिद ने डॉ फौज़िया की तारीफ़ करते हुये कहा कि मैडम तालीम के मैदान में ज़मीनी स्तर पर काफी काम करती हैं और बहुत कुछ करने का हौसला और दिलचस्पी रखती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि देश की पार्लियामेंट में इतने बड़े पद पर रहते हुए तालीम और मुल्क की तरक़्क़ी के लिए और अधिक काम करेंगी।  शाहिद ने एआईईएम की अपनी पूरी टीम की तरफ से मुबारकबाद पेश करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार