मातृभाषा को अपने दादा-दादी नाना-नानी की गोद में ही सीख सकते हैं – विनोद बछेती

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली l हम दुनियाभर की बोली भाषा पैसे दे के सीख सकते हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा को अपने दादा-दादी, नाना-नानी की गोद में ही सीख सकते हैं l हमें उत्तराखंडी बोली के साथ-साथ वहां के संस्कार, खान-पान ,पहनाव और भाईचारा को भी अपने आने वाले पीढ़ी में जीवित रखना है l यह कहना था बुराड़ी में चल रहे ‘उत्तराखंडी बोली भाषा’ के कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों का जो यहाँ तीन महीने से चल रहे उत्तराखंडी बोली भाषा के समापन समारोह में उपस्थति थे l
पिछले तीन महीने से बुराड़ी के शास्त्री पार्क में उत्तराखंडी बोली भाषा की कक्षाओं का आयोजन प्रत्येक रविवार को उत्तराखंड प्रवासी संगठन लोनी (एन.सी.आर.) एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) बुराड़ी के संयुक्त संयोजन किया रहा था l समापन समारोह में मुख्य अतिथि में विनोद बछेती, चेयरमैन डी.पी.एम.आई.एवं क्षेत्र के निगम पार्षद अनिल त्यागी उपस्थित रहे l
इस मौके पर बोलते हुए निगम पार्षद अनिल त्यागी ने कहा, “आज के समय में हमारी नई पीढ़ी अपनी बोली- भाषा से दूर होते जा रहे हैं,उनके लिए इस तरह की कक्षाएं खासकर शहरों में बहुत ही जरूरी है l साथ ही बच्चों को आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा की शिक्षा देना भी बहुत आवश्यक है l”

विनोद बछेती ,चेयरमैन डी.पी.एम.आई ने इस अवसर पर कहा, “हम दुनियाभर की बोली भाषा पैसे दे के सीख सकते हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा को अपने दादा-दादी नाना-नानी की गोद में ही सीख सकते हैं l हमें उत्तराखंडी बोली के साथ-साथ यहाँ के संस्कार, खान-पान ,पहनाव और भाईचारा को भी अपने आने वाले पीढ़ी में जीवित रखना है l अगले साल गर्मियों में हम फिर से बच्चों के लिए उत्तराखंडी बोली भाषा कक्षाएं एक नए रंग और पारूप में लेके आयेंगे l ”

कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रमुख गिरीश सत्यवली जी (अध्यक्ष) उत्तराखंड प्रवासी संगठन एवं (महासचिव) आर. डब्ल्यू. ए. द्वारा किया गया l शिक्षिकाओं में सुनीता सत्यवली, बबीता मनराल, लीला सत्यवली भी मौजूद थी l उत्तराखंडी बोली भाषा का ज्ञान ले रहे कॉलोनी के लगभग 55 बच्चों की उपस्थिति रहे Iबच्चों ने अपने द्वारा सीखी गई बोली भाषा को भी सबको सुनाया तथा अपनी गायकी व कला से सभी को मंत्रमुग्ध किया साथ ही लाजवाब उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य कर सभी को अपनी कला का परिचय दिया l

 इस समापन समारोह में कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों में सर्वेश ठाकुर (प्रधान आर. डब्ल्यू. ए.), हरीश भारद्वाज, डॉक्टर भारत सत्यवली, बाला दत्त जोशी, नरेंद्र सिंह रौतेला, विनोद सत्यवली, भूवन पपनोई,  देवेन्द्र कुमार, गुलाब शाह , शेखर कुमार, प्रेम बल्लभ शर्मा , मोहन शर्मा, दिनेश जोशी, आनन्द सनवाल एवं पूरे कॉलोनी की मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही l

शिक्षक कक्षाओं का समापन समारोह कार्यक्रम में विभिन्न केन्द्रों के प्रमुख शिक्षक और मेहमानों की उपस्थिति रही जिसमें कमालपुर बुराड़ी केंद्र से जगमोहन बिष्ट उपस्थित रहे तथा नरेला केंद्र से वह नरेला वार्ड नंबर 3 की निगम निगम पार्षद नेहा मिश्रा वार्ड नंबर 3 होलंबी कला, बाबू लाल मिश्रा,देवभूमि उत्तराखंड एकता मंच नरेला, संरक्षक चंद्र सिंह कर्तवाल,(अध्यक्ष) सूरज सिंह भंडारी, अशोक कुमार शाह एवं उत्तराखंड प्रवासी संगठन के प्रेम सिंह नेगी , मगन सिंह रावत, सुरेश तिवारी कार्यक्रम के साक्षी बनेI

तीन महीने तक चले इन उत्तराखंडी बोली भाषा में वे बच्चे जो दिल्ली में रहकर अपनी भाषा से महरूम रहे गये थे ने बड़ी तादाद में भाग लिया l बच्चों के साथ -साथ उनके माता पिता भी बच्चों के उत्साह को देखकर इन कक्षाओं में भाग ले रहें थे l हप्ते में एक दिन चलने वाले इन कक्षाओं में बच्चों को उत्तराखंडी बोली के साथ- साथ उत्तराखंड के सांस्कृतिक महत्व,संस्कार,खान-पान, पहनावा और देवभूमि की फोक गायिकी से भी रबरू कराया गया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत