आवासन के क्षेत्र में आवासन मण्डल को सिरमौर बनाना हमारा कर्तव्य- प्रमुख शासन सचिव

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आवासन के क्षेत्र में आवासन मण्डल को सिरमौर बनाना हमारा कर्तव्य है। नवनियुक्त कार्मिक मण्डल के भविष्य की नींव हैं,उनके कौशल विकास और सशक्तिकरण से मण्डल की कार्यप्रणाली मजबूत होगी । यह कहना है नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया का। आवासन मण्डल द्वारा हाल ही में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए 191 कार्मिकों का फाउंडेशन कोर्स सोमवार से ओटीएस में प्रारंभ हुआ । वैभव गालरिया ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया । 
उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने में यह फाउंडेशन कोर्स मील का पत्थर साबित होगा । राज्य सरकार की मंशानुरूप आवासन मण्डल का संकल्प है की आमजन को बेहतर आवास उचित दामों पर उपलब्ध करवाएँ , मण्डल के आगामी 3 दशक आपके हाथ में है इसलिए अपने ज्ञान की नींव में मेहनत की ईंटे लगाये और मन लगाकर इस कोर्स को समझते हुए पूर्ण करें ।

इस अवसर पर आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी सभी विधाओं में दक्ष बन स्पेशलिस्ट के साथ -साथ जनरलिस्ट भी बनें ताकि आने वाले समय में उन्हें फील्ड पोस्टिंग में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े । मण्डल में टीम भावना के साथ काम करते हुए एक दूसरे का सहारा बनें, अपनी युवा सोच , अथक परिश्रम और ऊर्जा से मण्डल को नई उचाइयों पर ले जाए । इस अवसर पर मण्डल सचिव डॉ अनिल पालीवाल, मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल, मुख्य अभियंता मुख्यालय टीएस मीणा सहित अन्य अधिकारी , कर्मचारी एवं सभी नवनियुक्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार