कहानीकार भावना शर्मा ‘बीपीए समाज रत्न सम्मान’ से सम्मानित

० इरफान राही ० 
नई दिल्ली : बीपीए फ़ाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स द्वारा साहित्यकार सम्मानोत्सव-2025 का आयोजन मयूर विहार में आयोजित किया गया, जिसमें मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मातृभाषा डॉट कॉम व मासिक साहित्य ग्राम की सह सम्पादक भावना शर्मा को हिन्दी के प्रचार-प्रसार व उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए ‘बीपीए समाज रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लघुकथाकार बलराम अग्रवाल, दीपक पाण्डेय, विमला भंडारी, सुधाकर पाठक, मनोरमा जी, विनोद पाराशर , सुशील अवस्थी मौजूद रहे, साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा मुद्गल, ममता कालिया, गिरीश पंकज, दिविक रमेश का आतिथ्य भी रहा।

इस सम्मानोत्सव में पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से आए क़रीब 120 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रकाशित की जा रही "विधि नायक" एवं "अनुस्वार" पत्रिका के नए अंकों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश एस एन श्रीवास्तव, प्रेम जनमेजय, शैलेंद्र शर्मा, सुधा आदेश, नीलिमा शर्मा, शैली मुद्गल, राजीव मुद्गल, नंद भारद्वाज, संतोष खन्ना एवं अन्य साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, आयोजन का संचालन रणविजय राव जी एवं मनीषा चौगांवकर ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली