पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान उच्चायोग पर विरोध प्रदर्शन

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली : एंटी टेरर एक्शन फॉरम द्वारा पाकिस्तान उच्चायोग के सामने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में शहीद हुए भारतीयों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। विरोध प्रदर्शन में एंटी टेरर एक्शन फॉरम के पदाधिकारियों सहित दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी और विधायक भी मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ा जिसके बाद वीरेन्द्र सचदेवा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस डिटेन कर चाणक्यपुरी थाना ले गई जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हर हिन्दुस्तानी जो भारत से प्यार करता है वह आज गुस्से में हैं और पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने जो करतूत की है, उसका जवाब जल्द मिलेगा। जाति, धर्म पूछकर मासूम, निर्दोषो की जान लेने वाले पाकिस्तानियों को उनकी ही भाषा में जवाब देना है।
यह आज का हिन्दुस्तान है, यह नरेन्द्र मोदी का हिन्दुस्तान जो ऊरी हो या फिर पुलवामा हो उसके बाद जवाब दिया है और अब जल्द ही पहलगाम के बाद भी जवाब देगा। अभी तो सिर्फ नदी का पानी बंद किया है, वीज़ा रद्द किया है और एम्बेसी में संख्या कम करवाई है लेकिन जल्द ही हम पहलगाम का बदला उन्हीं की भाषा में लेंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हिंदुस्तान के वे सभी ‘जयचंद’ जो कांग्रेस की भेष में हमें धर्मनिरपेक्षता की पाठ पढ़ाते हैं, जो कश्मीर में हुआ है, अगर इक्कट्ठा नहीं हुए तो कल अपने घर में हो सकता है इसलिए हर हिन्दुस्तानी को इक्कट्ठा होने की जरुरत है। आज हमारा विरोध पाकिस्तानी उच्चायोग के उन लोगों के लिए भी है जो नमक तो हमारा खा रहे हैं, लेकिन देश के दुश्मनों के साथ मिले हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा