जेईई-एडवांस्ड 2025 : राजित गुप्ता ऑल इंडिया रैंक-1, टॉप-10 में एलन कोटा के 4 स्टूडेंट्स

० संवाददाता द्वारा ० 
कोटा : आईआईटी कानपुर ने जेईई-एडवांस्ड 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का क्वालिटी और क्वांटिटि दोनों तरह से बेहतर रिजल्ट रहा है। परिणाम की घोषणा के साथ ही कॅरियर सिटी कोटा में आयोजित सफलता के उत्सव में एलन के निदेशक डॉ. गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, डॉ.नवीन माहेश्वरी व डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने टॉपर्स व उनके अभिभावकों का स्वागत किया।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि एलन कोटा ने आल इंडिया टॉपर के साथ टॉप-10 में 4 रैंक दी है। कोटा ने लगातार दूसरे वर्ष क्लासरूम प्रोग्राम से आल इंडिया टॉपर दिया है। कोटा निवासी और एलन कोटा क्लासरूम छात्र राजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। एलन कोटा क्लासरूम स्टूडेंट सक्षम जिंदल एआईआर-2 पर, अक्षत कुमार चौरसिया एआईआर- 06 और देवेश पंकज भैया एआईआर- 08 पर रहे। इसके साथ ही टॉप-20 में एआईआर-13 पर वेदांश गर्ग, एआईआर-14 पर रित्विक खंडेलवाल एलन कोटा क्लासरूम से रहे।
एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज स्टूडेंट देवदत्ता माझी आल इंडिया गर्ल टॉपर रही और ऑल इंडिया रैंक-16 प्राप्त की, वहीं एलन क्लासरूम स्टूडेंट आगम जिग्नेश शाह ने आल इंडिया रैंक-17 प्राप्त की। नितिन कुकरेजा ने एलन के क्लासरूम कोर्स से ऑल इंडिया टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स रहे। टॉप-20 में एलन के 8 स्टूडेंट्स, टॉप-50 में 21 और टॉप-100 में 46 स्टूडेंट्स रहे हैं। इसमें 42 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से, 3 स्टूडेंट एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से तथा 1 स्टूडेंट डिस्टेंस लर्निंग से रहे।

नितिन कुकरेजा ने कहा कि क्वालिटी के साथ-साथ क्वांटिटि की बात करें तो बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आईआईटी की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई हुए हैं। गत वर्ष आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन से था, 17740 सीटों में से 4425 से अधिक स्टूडेंट्स एलन के सलेक्ट हुए। देश के आईआईटीयन्स का ड्रीम डेस्टिनेशन माने जाने वाले आईआईटी मुम्बई की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में 2024 में एलन के 63 स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया। उन्होंने कहा कि एलन रिजल्ट्स की ऑथेटिंसिटी में भी विश्वास रखता है और इसे बरकरार रखने के लिए अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।

एलन श्रेष्ठता में विश्वास रखता है। श्रेष्ठ माहौल, श्रेष्ठ फैकल्टीज और श्रेष्ठ स्टूडेंट्स के साथ ही एलन श्रेष्ठ परिणाम दे रहा है। एलन ने आईआईटी जेईई में अब तक 6 बार आल इंडिया टॉपर्स दिए हैं। गत वर्ष 2024 में एलन कोटा के ही क्लासरूम स्टूडेंट वेद लाहोटी ने आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की थी। इससे पूर्व 2014 में चित्रांग मूर्दिया, 2016 में अमन बंसल, 2019 में कार्तिकेय गुप्ता, 2021 में मृदुल अग्रवाल ने आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत