राजीव कु शर्मा ने ग्रहण किया पुलिस महानिदेशक का पदभार

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान पुलिस को एक अनुभवी और निष्ठावान नेतृत्व मिला जब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) पद का कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया है । जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित सादे किन्तु गरिमामय समारोह में शर्मा ने निवर्तमान डीजीपी से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उच्च पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
पुलिस मुख्यालय पहुंचे शर्मा का डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों के दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों का परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया और मीडियाकर्मियों से संवाद किया। इस दौरान शर्मा ने पुलिस अधिकारियों की एक संक्षिप्त बैठक ली और चर्चा की।
इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस संजय अग्रवाल, अनिल पालीवाल, मालिनी अग्रवाल, अशोराठौर,आनंद श्रीवास्तव, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल, बिपिन कुमार पाण्डेय, सचिन मित्तल, दिनेश एमएन, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ, वीके सिंह, संजीव नार्जरी, बिनीता ठाकुर, प्रशाखा माथुर, हवा सिंह घुमरिया, बीएल मीना, लता मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

34 वर्षों की सुदीर्घ सेवा का अनुभव लिए शर्मा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। वे मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं। एम.ए. व एम.फिल डिग्रीधारी शर्मा का पुलिस सेवा में अनुशासन, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए विशेष सम्मान रहा है। राजस्थान में उन्होंने एसपी, आईजी, एसीबी निदेशक, लॉ एंड ऑर्डर प्रमुख और पुलिस अकादमी के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। वहीं केंद्र सरकार में सीबीआई और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) में भी उन्होंने विशिष्ट योगदान दिया है। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजीपी डिस्क अवॉर्ड जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री शर्मा को प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के लिए डीजीपी नियुक्त किया गया है।

पुलिसिंग की दृष्टि से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा : डीजीपी राजीव शर्मा
नवनियुक्त महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि राजस्थान पुलिस की सदैव से गौरवशाली परंपरा रही है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना है, विशेष रूप से पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हमें दिए गए जनता की सेवा के अवसर को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाना है। महानिदेशक पुलिस शर्मा यहां पुलिस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को पुलिस सेवाएँ उनके थाने पर ही सुलभ हो। पुलिसकर्मियों का व्यवहार अच्छा हो। पुलिस से आम जनता की अपेक्षाएं पूर्ण हो इसके लिए राजस्थान पुलिस टीम को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना हो। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित कार्यों में हम आधुनिक तकनीक का भरपूर उपयोग करेंगे ताकि अपराधों की रोकथाम और जाँच प्रभावी ढंग से हो सके। जनता की सुरक्षा और गरिमा हमारी प्राथमिकता है और इसमें हम जनभागीदारी को सर्वोच्च महत्त्व देंगे।

डीजीपी शर्मा ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी जवान जो दिन-रात आपकी सेवा में तत्पर रहते हैं, उनके कल्याण और बेहतरी का भी हम पूरा ध्यान रखेंगे। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नए आपराधिक कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। इन सब समन्वित प्रयासों से हम संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे और बढ़ते साइबर क्राइम पर गहन निगरानी स्थापित करेंगे। हमारा संकल्प है कि राजस्थान को पुलिसिंग की दृष्टि से पूरे देश में मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया जाए।

 उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए जनसहभागिता से कार्य किये जायेंगे तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हमारा मुख्य फोकस रहेगा। समन्वित प्रयासों से हम सब मिलकर सुरक्षित राजस्थान का निर्माण करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड