ब्रांडेड एक्सचेंज फेस्टिवल-पुराने कपड़े लाएं नए ब्रांडेड कपड़े ले जाएं

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए कंपनियां तरह तरह के ऑफर लेकर आती रहती हैं। रिलायंस रिटेल का फैशन डेस्टिनेशन ‘फैशन-फैक्ट्री’ भी एक्सचेंज फेस्टिवल लेकर आया है। फैशन-फैक्ट्री बड़े ब्रांड्स पर भारी छूट के लिए जाना जाता है। 20 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सचेंज फेस्टिवल में ग्राहक अपने पुराने व अनब्रांडेड कपड़ों को ब्रांडेड कपड़ों व प्रोडक्ट में बदल सकेंगे। फैशन-फैक्ट्री के सभी स्टोर्स पर पर एक्सचेंज फेस्टिवल का फायदा उठाया जा सकता है।

पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े लेकर आने पर ग्राहकों को बदले में एक्सचेंज कूपन दिए जाएंगे। डेनिम के लिए ₹400 तक, शर्ट के लिए ₹250 तक, टी-शर्ट के लिए ₹150 तक और बच्चों के कपड़ों के लिए ₹100 तक के कूपन मिलेंगे। कूपन से ग्राहक रोजमर्रा की चीजें तो खरीद ही सकेंगे। ली, ली कूपर, जॉन प्लेयर्स, रेमंड, पार्क एवेन्यू, कैनो, पीटर इंग्लैंड, एलन सोली, वैन ह्यूसेन और लुइस फिलिप जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स में से भी खरीददारी कर सकेंगे। ग्राहकों को उनकी नई खरीदारी पर 50% तक की छूट भी मिलेगी।

अगर आपकी अलमारी भी पुराने कपड़ों से अटी पड़ी है या फिर आप लाइफस्टाइल को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह एक्सचेंज फेस्टिवल आपके लिए है। ऑफिस के लिए शर्ट ढूंढ रहे हैं या वीकेंड के लिए स्टाइलिश टीशर्ट आपको फैशन-फैक्ट्री का यह एक्सचेंज फेस्टिवल निराश नही करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली