होंडा कार्स इंडिया की जयपुर में नई डीलरशिप रोशन होंडा का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर, होंडा कार्स इं लि (एचसीआइएल) ने जयपुर में अपनी नई अत्याधुनिक डीलरशिप, रोशन होंडा का उद्घाटन किया। इस का उद्घाटन होंडा कार्स इं लि के मार्केटिंग एवं सेल्स उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने किया। इस अवसर पर रोशन ग्रुप के चेयरमैन हरचरण लेकर, निदेशक विक्रम लेकर, करण लेकर व शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 
इस डीलरशिप में एम.आई. रोड पर स्थित 6,780 वर्ग फुट का शोरूम और मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 28,000 वर्ग फुट का वर्कशॉप शामिल है, जो नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित है। इस अवसर पर बोलते हुए, होंडा कार्स इं लि के मार्केटिंग एवं सेल्स उपाध्यक्ष, कुणाल बहल ने कहा कि जयपुर हमारे लिए एक प्रमुख बाज़ार है, और रोशन होंडा के उद्घाटन के साथ अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हमें खुशी हो रही है।
होंडा एलिवेट, सिटी ई-एचईवी, सिटी और अमेज़ जैसे हमारे लोकप्रिय मॉडलों के साथ हमें विश्वास है कि यह डीलरशिप ग्राहकों को सुविधा एवं संतुष्टि देगी । इस अवसर पर रोशन होंडा के निदेशक करण लेकर ने कहा, होंडा परिवार का हिस्सा बनकर हमें बेहद खुशी हो रही है और हम पर भरोसा जताने के लिए एचसीआइएल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हैं। हम उच्चतम स्तर की ग्राहक सेवा प्रदान करेंगे | एक समर्पित टीम के साथ, हमारा लक्ष्य जयपुर में ग्राहकों को विश्वस्तरीय बिक्री और बिक्री के बाद की सेवा का अनुभव प्रदान करना है।
रोशन होंडा डीलरशिप के खुलने के साथ, कंपनी की अब जयपुर में दो डीलरशिप हो गई हैं। राजस्थान भर में, होंडा अब प्रमुख शहरों में 11 डीलरशिप आउटलेट संचालित करती है। होंडा के मॉडल टिकाऊपन, विश्वसनीयता, सुरक्षा और ईंधन दक्षता जैसे स्थापित गुणों के अलावा, उन्नत डिज़ाइन और तकनीक से भी जुड़े हैं। कंपनी का देश भर में एक मज़बूत बिक्री और वितरण नेटवर्क है। नई कार व्यवसाय के अलावा, होंडा अपने व्यावसायिक कार्य, होंडा ऑटो टेरेस के माध्यम से पुरानी कारों की खरीद और बिक्री के लिए एक स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत