राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट में नवाचार,सतत विकास को मिलेगा वैश्विक मंच

० आशा पटेल ० 
जयपुर | राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी ,संचार विभाग और टाई राजस्थान के सहयोग से 'राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026' का आयोजन जयपुर में 4 से 6 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले इस समिट के वैश्विक मंच पर स्टार्टअप्स, निवेशक, नीति निर्माता, उद्यमी और क्रिएटर्स एक साथ आएंगे, जहां प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

 इस अवसर पर विभिन्न सत्रों और स्टार्टअप पिच के अलावा हैकाथॉन, कॉमिकॉन, फिल्म फेस्टिवल और राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस जैसे विशेष आयोजन भी होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निर्देशन में विभाग द्वारा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और राजस्थान को वैश्विक इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राजस्थान डिजिफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

 समिट में डिजिटल एग्रीकल्चर, स्मार्ट हेल्थ, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और वाटर गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि समिट में देश-विदेश की प्रख्यात हस्तियों के सत्र आकर्षण का केन्द्र होंगे। समिट में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव,

 केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के एमएसएमई मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास सहित राजनीति एवं उद्योग जगत की विभिन्न हस्तियां तथा हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।

इस अवसर पर राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा, जो 19–20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया-एआई इम्पेक्ट समिट की तैयारी यात्रा का हिस्सा है। राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य प्रदेश के एआई-संचालित नवाचारों को प्रदर्शित करना, हितधारकों से संवाद करना और एआई संचालन से जुड़ी कार्ययोजना के संबंध में सिफारिशें देना है। 
कॉन्फ्रेंस में एआई डोमेन विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और उद्योगपतियों के साथ लीडरशिप सत्र एवं विषयगत चर्चाएं शामिल होंगी। एआई अनुप्रयोग और उभरती एआई थीम्स पर समानांतर विषयगत सत्र भी आयोजित होंगे। साथ ही एआई एक्सपो का भी आयोजन होगा, जिसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थान और उद्योग भागीदार एआई उत्पादों, प्लेटफॉर्म्स तथा समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत