सुरेश ज्ञानविहार विश्व विद्यालय में शेफ प्रतियोगिता के तहत आयोजित हुई "बिरयानी प्रतियोगिता"

० आशा पटेल ० 
 जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित शेफ प्रतियोगिता के तहत “बिरयानी प्रतियोगिता 2026” संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. अरुणांशु हल्दार (वाइस चांसलर) सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की पाक-कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उन्हें क्यूलिनरी क्षेत्र में प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शेफ समीर गुप्ता ,रेडिसन ब्लू जयपुर के महाप्रबंधक नितिन कपूर, शेफ गुलशन तथा मैरियट होटल के शेफ नितिन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र टीमों ने भाग लेकर अपनी विशेष बिरयानी प्रस्तुत की। व्यंजनों का मूल्यांकन पंचसितारा होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. शेफ बाला एवं शेफ देवेंद्र मुख्य निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।
कड़े मुकाबले के पश्चात ज्ञान विहार विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संदीप सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार की शेफ प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में
आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं क्यूलिनरी कौशल को बढ़ाती हैं। वहीं शेफ कुलदीप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष इस प्रकार के क्यूलिनरी आयोजन किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार