जयपुर बाल महोत्सव : बच्चे भाग लेने के लिए बताये अपने अपने ज़िले की ख़ास बातें


By : Asha Patel 
जयपुर। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित जयपुर बाल महोत्सव की तैयारियों का सांगानेर स्थित पिंजरा पोल गौशाला परिसर में गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बच्चों के प्रदर्शन क्षेत्र, आगंतुकों की सुविधा तथा सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव में प्रदेश के सभी 41 जिलों से बच्चे भाग लेंगे। बच्चे अपने-अपने शहरों, कस्बों और गांवों की विशेषताओं, स्थानीय खानपान, लोक परंपराओं, अनूठी दास्तानों तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लेकिन अब तक कम चर्चित स्थलों के बारे में प्रस्तुति देंगे। 

 इस महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया था। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जिले की विशेषताओं को सामने लाने की अपील की थी, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय पर्यटन को नई पहचान मिल सके।

डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ उनमें उद्यमिता (Entrepreneurship) की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली