जयपुर में "महामना मालवीय मिशन" का 48 वा स्थापना दिवस मनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महामना मालवीय मिशन की जयपुर शाखा ने " महामना मालवीय मिशन का 48वा स्थापना दिवस” मनाया। "महामना मालवीय मिशन" का स्थापना दिवस माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर, जयपुर में एक समारोह में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा मिशन के कार्यकारी सदस्यों द्वारा “बीएचयू कुल गीत” का गायन किया गया।
मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि “महामना मालवीय मिशन” की स्थापना 9 अप्रैल 1978 को दिल्ली में की गई थी मालवीय के आदर्शों एवं शिक्षाओं का प्रसार । बीएचयू को अंतरराष्ट्रीय बनाना । युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों का संचार करना। उन्होंने बताया कि मिशन की जयपुर शाखा की स्थापना जून 2015 में हुई थी। जयपुर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष के. के. पराशर ने जानकारी दी कि मिशन की स्थापना दिल्ली में स्वर्गीय भाऊ राव देवरस एवं स्वर्गीय अशोक सिंघल की प्रेरणा से हुई थी, जो दोनों ही बीएचयू के पूर्व छात्र थे।
प्रारंभ में मिशन का कार्यालय स्वर्गीय पन्ना लाल जायसवाल के घर के “गैराज” से संचालित होता था, जिन्होंने 99 वर्ष की आयु तक अपने जीवन को मिशन की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मिशन को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में 1,000 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया।

 इसके पश्चात बीएचयू के पूर्व छात्रों एवं अन्य दानदाताओं के सहयोग से “मालवीय स्मृति भवन” का निर्माण हुआ, जो वर्तमान में मिशन का मुख्यालय है। वर्तमान में मिशन की पूरे भारत में 30 शाखाएँ कार्यरत हैं।
इस कार्यक्रम में के. के. पराशर, अनिरुद्ध सिंह, एस. के. जोशी, कमल पराशर, गिरधर गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, हरिश चंद्र भारद्वाज, बी. के. शर्मा, डी. के. सजनानी, ओम प्रकाश शर्मा, सीताराम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार