पश्चिम बंगाल की जनता डबल इंजन सरकार बनाने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

० आशा पटेल ० 
कोलकाता। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कोलकाता में निर्मल गंगा चेतना द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से राजस्थान की परंपरा, संस्कृति और यहां की मिट्टी की खुशबू को सब जगह फैलाया है। प्रवासी राजस्थानी स्वयं का कार्य करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागी बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शेखावाटी की हवेलियों को संरक्षित करने का काम प्रारंभ किया है। राजस्थान में सबसे पहले पानी की आवश्कता पर काम करते हुए 17 जिलों के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना पर काम प्रारंभ किया है। इसके साथ अनेक पेयजल परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत शेखावाटी धरती के लिए यमुना जल समझौता भी किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि के साथ ही मातृभूमि से जुड़ाव भी बेहद जरूरी है। राजस्थान भी तेजी से बदल रहा है, इसलिए प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की विकास यात्रा से जुड़कर कार्य करें।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिलीगुड़ी में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान और भविष्य की आवश्कताओं को ध्यान में रखकर प्रदेश व देश के विकास और समाज व उद्योगों को साथ-साथ आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में गरीब कल्याण एवं विकास से जुड़ी योजनाओं, आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा, दुनिया में भारत के बढ़ते गौरव को सभी ने देखा है।

 रेलवे, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र का परिदृश्य भी बदला है। उन्होंने कहा कि हमारे कामों से सवा दो साल में प्रदेश में पानी, बिजली, उद्योग, चिकित्सा क्षेत्र की तस्वीर बदली है। राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड रूपए के एमओयू में से लगभग 9 लाख करोड रूपए के एमओयू धरातल पर उतरे हैं। 

राजस्थान त्याग, बलिदान और स्वाभिमान की भूमि है। यहां के किले, महल, अभ्यारणय, डेजर्ट, झील और धार्मिक एवं पर्यटन जैसे स्थलों की देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास के लिए यहां की जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा