राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस : सुरों की सरिता के साथ हुआ भव्य समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस समारोह को मनाने का सिलसिला राजस्थान पुलिस अकादमी के स्टेडियम में एक उत्सव के साथ संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में लोक गायकी और पुलिस अधिकारियों की सुरीली आवाज का अनूठा संगम देखने को मिला। विख्यात गायक स्वरूप खान और उनकी टीम ने केसरिया बालम जैसे राजस्थानी गीतों से कार्यक्रम का आगाज़ किया।
एडीजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने रुक जाना नहीं गाकर प्रेरणा जगाई तो डीआईजी डॉ. रवि के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज और उनकी टीम ने ये माना मेरी जान गीत पर शानदार समां बांधा।
मिताली गर्ग ने 'यारा सिली सिली, हेड कांस्टेबल कुशल सिंह ने ओ रे पिया, अंतिम शर्मा ने लंबी जुदाई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमंत जाखड़ ने 'कुछ ना कहो की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबसे आकर्षण का केंद्र डीजीपी राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों को अपने हाथों से खाना परोसने का क्षण रहा। 
सूबे सिंह ने लाखों हैं निगाह में और प्रवीण व इंदु की जोड़ी ने जानेजां गीत से तालियां बटोरीं। इस दौरान लक्ष्मी और उनकी टीम के डांस ग्रुप ने अपनी परफॉर्मेंस से जोश भर दिया, वहीं कर्मा गीत पर कोरस टीम की प्रस्तुति प्रभावशाली रही। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की सुरीली धुनों ने इस समारोह को एक भव्य पूर्णता प्रदान की।
हबीब खान और टीम द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने वातावरण को शांत और आध्यात्मिक बनाया। इसके पश्चात कुशल सिंह और मितालीवने चुरा लिया, कमलेश ने चला जाता हूँ, दलवीर ने कहीं दूर जब और इंदु ने सिलसिला ये चाहत का जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। कुशल और नंदकिशोर की जोड़ी ने संदेशे आते हैं गीत के माध्यम से देश के वीर जवानों के जज्बे को नमन किया।

कार्यक्रम को सुचारू, रोचक और जीवंत बनाए रखने में डीवाईएसपी दीपक जोशी एवं एसआई डॉ. महेश सोलंकी की जोड़ी ने शानदार भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को लगातार जोड़े रखा।

इस आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त डीजीपी एमएल लाठर, बैंस, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, डीजी संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, अनिल पालीवाल व आनंद श्रीवास्तव, गृह सचिव अंजलि राजोरिया सहित विभाग के आला अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारीगण सपरिवार मौजूद रहे। पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे इस 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रस्तुतियों ने न केवल पुलिस जवानों, बल्कि विदेशी पर्यटकों और आम दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा