Ex.CM गहलोत ने किया 'आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू,इंदिरा और राजीव गाँधी' पुस्तक का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सिविल लाईन्स स्थित निवास पर स्व. डा.सत्यनारायण सिंह, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा लिखें गये करीब 800 लेखों में से 37 चयनित लेखों का संकलन “आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू, इंदिरा और राजीव ’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर अशोक गहलोत ने स्व. सत्यनारायण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सत्यनारायण सिंह राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे।

उनके प्रशासनिक सेवा काल में गरीब एवं असहाय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी हीलों हुज्जत के मिलता था। वे स्वयं क्षेत्र का दौरा करते समय वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों को देय पेंशन का आदेश मौके पर ही कर दिया करते थे। उनके डांग विकास बोर्ड के कार्यकाल में भी डांग क्षेत्र का बहुत अच्छा विकास हुआ।

 वे समय समय देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में समसामयिक लेख लिखते रहते थे। उनके लेखों का यह संकलन निश्चित रूप से आधुनिक भारत के नागरिकों को देश के विकास में पं. नेहरू, इंदिरा और राजीव द्वारा किये गये कामों से अवगत करायेगा। यह उनके द्वारा पं. नेहरू, इंदिरा और राजीव को सच्ची श्रृंद्धाजलि होगी।

इस अवसर पर प्रकाशन समिति के सदस्य डा सत्यनारायण सिंह के पुत्र डॉ.रिपुन्जय सिंह, उनकी पुत्र वधु डॉ. पुनीता सिंह, साहित्यकार फारूख आफरीदी, वरिष्ठ पत्रकार सनी सेबिस्टीयन, अनिल सिंह, समाज सेवक सत्येन चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल, राधेश्याम उपाध्याय, विजेन्द्र मिश्रा तथा सह सम्पादक हेमन्त शर्मा आदि उपस्थित थे। पुस्तक का प्रकाशन स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर एवं डा. सत्यनारायण सिंह प्रकाशन समिति, जयपुर द्वारा किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित