चिकित्सा,शिक्षा और कानून व्यवस्था पर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल : पायलट

० आशा पटेल ० 
टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था तीनों मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। युवाओं का भविष्य पेपर लीक से बर्बाद हो रहा है, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं, स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं और सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से पूरी तरह बेखबर है।
पायलट ने टोंक विधानसभा के दौरे के दौरान टोडाराय सिंह पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अलियारी के ग्राम लक्ष्मीपुरा जाटान, ग्राम पंचायत हमीरपुर तथा ग्राम पंचायत इन्दौकिया के ग्राम कुहाड़ा खुर्द में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बातें कही। पायलट ने जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन को भी सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बीकानेर और कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत तथा झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने जैसी घटनाएं सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था को मजबूत करना होती है, लेकिन वर्तमान सरकार इन तीनों क्षेत्रों में पूरी तरह असफल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के लाखों युवा वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं, परिवार अपनी जमा-पूंजी खर्च कर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक उनके सपनों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं और युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर अपने दायित्व से बचने का प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश के करोड़ो श्रृद्धालुओं ने आस्था के साथ जो चन्दा दिया, उसके उपयोग को लेकर उठे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं, 

जबकि न्यायालय लगातार सरकार को चुनाव कराने के निर्देश दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बीच जाने से डर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने किसानों और मजदूरों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, बिजली, खाद, बीज और सिंचाई की लागत बढ़ती जा रही है तथा मनरेगा जैसी योजनाओं का प्रभाव भी लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज बनकर इन सभी मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाता रहेगा।

 पायलट ने पंचायत समिति टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत अलियारी के राउमावि लक्ष्मीपुरा जाटान में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य, राउमावि मण्डा में 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से भवन मरम्मत कार्य, ग्राम मण्डा में 6 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित कालू मीणा के मकान से सुवालाल बैरवा के मकान की ओर सी.सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य, ग्राम रामनगर में 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित मालपुरा रोड से श्मशान घाट की ओर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य,

 ग्राम रामनगर में 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित बालाजी मंदिर से तेजाजी मंदिर की ओर सी.सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य, ग्राम रामनगर में 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित तेजाजी मंदिर से शिवराज जाट के मकान की ओर सी.सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य, ग्राम रामनगर में 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित रामदेव जाट के मकान से सियाराम के मकान की ओर सी.सी. सड़क मय नाली निर्माण कार्य, 

ग्राम पंचायत हमीरपुर के राउमावि बास खारोलान (श्रीरामपुरा) में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य, ग्राम हमीरपुर में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित बालू कुम्हार के मकान से जगन्नाथ तेली के मकान की ओर इंटरलोकिंग सड़क मय नाली कार्य, ग्राम हमीरपुर में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित गन्नी सांई के मकान से रमेश टेलर के मकान की ओर इंटरलोकिंग सड़क मय नाली निर्माण कार्य, 

ग्राम हमीरपुर में 3.5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित घासीलाल वर्मा के मकान से लादू रैगर मेन रोड़ की ओर इंटरलोकिंग सड़क मय नाली निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत इन्दोकिया के ग्राम कुहाड़ा खुर्द में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित तालाब की पेशवाल निर्माण कार्य, ग्राम गादोपत में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित मदन यादव के मकान से जगदीश यादव के मकान की ओर इंटरलोकिंग सड़क निर्माण कार्य तथा ग्राम गादोपत में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित जगदीश यादव के मकान से ईश्वर यादव के मकान की ओर इंटरलोकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार