राजस्थान के महिला व जन संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम आरक्षण को लेकर दिया ज्ञापन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होने जा रही है। अनेक महिला संगठनों ने 33% आरक्षण और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जयपुर मे संयुक्त प्रदर्शन किया। साथ ही NCWR- नैशनल कोइलेशन फोर वूमेन रिजर्वेशन के आह्वान पर देश भर मे जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर महिलाओं के लिए संसद और विधान सभाओं मे 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की गई।
इस मुद्दे पर जयपुर की विभिन्न महिला व जन संगठनों द्वारा राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी र्मुमु के नाम ज्ञापन दिया और शहीद स्मारक, एम आई रोड, जयपुर पर प्रदर्शन कर 33% आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से अलग कर तत्काल, इसी मॉनसून सत्र मे लागू करने की मांग कर चेतावनी भी दी गई।
साथ ही जंतर-मंतर, नई दिल्ली मे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस दमन का सख्त विरोध और कड़ी निन्दा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग भी की। आक्रोशित महिलाओं ने जबर्दस्त नारेबाजी कर केंद्र सरकार को मांगे नही माने जाने पर और पुलिस दमन बंद नही करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी ।
इस अवसर पर सभा को सुमित्रा चोपड़ा, डॉ लाड़कुमारी जैन, मंजू लता, मिनाक्षी बिंदेरिया, अनिता माथुर ने संबोधित किया। प्रदर्शन मे एपवा, एडवा, एन एफ आई डब्ल्यू, एक्टू और एस एफ आई की साथी सम्मिलित हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व मंजू लता, सुमित्रा चोपड़ा, डॉ लाड कुमारी,मिनाक्षी बिदोंरिया, कुसुम सांईवाल, कंचन माहेश्वरी, रेणु शर्मा ने सभा को जोशीले भाषणों के साथ संबोधित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार