BPCL द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
० आशा पटेल ०
जयपुर : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आरएसआरटीसी डीलक्स डिपो में एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में आरएसआरटीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों तथा बीपीसीएल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 45 से अधिक प्रतिभागियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा स्वच्छता शपथ लेकर व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम के अंतर्गत आरएसआरटीसी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आरएसआरटीसी वाहनों एवं कर्मचारियों के निजी वाहनों का निःशुल्क प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) परीक्षण भी किया गया। डिपो परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण के महत्व पर बल दिया गया तथा सभी को अपने कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरएसआरटीसी डीलक्स डिपो परिसर तथा स्टोर्स एवं परचेज विभाग में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर बीपीसीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक बड़गोलिया एवं एरिया मैनेजर सिद्धार्थ काकरवाल ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी से होती है। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक हैं।
आरएसआरटीसी के स्टोर्स प्रभारी ने बीपीसीएल की इस पहल को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं और स्वच्छ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बीपीसीएल स्वच्छ भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के साथ जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त कर रहा है।

सभी नागरिकों को अपने घर, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवनकाल में कम से कम दस पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास मिलकर समाज में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

टिप्पणियाँ