अटूट रिश्ते के त्यौहार भैया दूज पर जुटीं तीन पीढ़ी

० आशा पटेल ० 
जयपुर।  हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार भाई दूज भाई-बहन का त्योहार। जयपुर में सौंखियों के रास्ते किशनपोल बाज़ार स्थित मंगोड़ीवाला परिवार की तीन पीढ़ी ने एकजुटता के साथ भैया दूज मनाई। परिवार से जुड़े राजू मंगोड़ीवाला ने बताया विगत 70 वर्षों से परंपरागत रूप से दूर दराज से बुआ व दीदियों ने पीहर आकर आनंदित कर परिवार की एकजुटता,भाई-बहन के प्यार को प्रगाढ़ किया। बहनों ने भाई के तिलक लगाकर लंबी उम्र,सुख शांति व समृद्धि की कामना की,भाईयों ने भी भी बहनों को गिफ्ट देकर शगुन किया।
परिजनों ने इस अवसर पर तीन पीढ़ी के जीवन में परिजनों के साथ संस्मरण याद करते हुये खूब हंसी ठिटोली की व गाने गाकर यादगार बनाया। राजू मंगोड़ीवाला ने बड़े पापा स्व रामदास अग्रवाल व पापा स्व. मोहन दास अग्रवाल के समय को याद करते हुये बुआ ने बताया कि सभी भाइयों ने एकजुटता से पारिवारिक कार्यक्रमों के संस्कार आज भी तीसरी पीढ़ी ने एकजुट रखे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार