“ए दिल गुनगुनाए जा” में संगीत,सहभागिता और आत्मीयता का संगम

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सृजन – द स्पार्क, जयपुर द्वारा आयोजित “ए दिल गुनगुनाए जा” इंटरएक्टिव संगीतमय बैठक ने संगीत प्रेमियों को एक अनुभव प्रदान किया। हॉलिडे इन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक गौरव बंगिया एवं अमृता नातू ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस संगीतमय सफर में कलाकारों ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों, ग़ज़लों, सूफी संगीत, रोमांटिक नगमों, युगल गीतों तथा अनेक लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कभी माहौल रोमांटिक रहा, कभी सूफियाना रंग में रंगा, तो कभी ग़ज़लों की मधुरता ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस प्रसन्न खमेसरा ने कहा कि सृजन आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों तक अपने सदस्यों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। संगीत के प्रति उनका विशेष लगाव तथा देशभर के प्रतिष्ठित एवं उभरते कलाकारों से उनके आत्मीय संबंधों का लाभ सभी सृजन चैप्टर्स को मिलता है, जिससे संस्था समय-समय पर उत्कृष्ट कलाकारों को अपने मंच पर आमंत्रित कर पाती है।
चेयरमैन राजेश नवलखा ने कहा कि सृजन की पहचान केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक आयोजन में नवीनता, गुणवत्ता और विशिष्ट अनुभव प्रदान करना संस्था की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। आने वाले समय में भी सृजन ऐसे अनेक अभिनव कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों को नई सांस्कृतिक अनुभूतियाँ प्रदान करता रहेगा।
अध्यक्ष सम्प्रति सिंघवी ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में “सृजन मेलोडी मास्टर्स” के बाद “ए दिल गुनगुनाए जा” के रूप में इंटरएक्टिव म्यूजिकल बैठक की अवधारणा प्रस्तुत की गई, हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आयोजन को ऐसा अनुभव बनाना है जिसमें सदस्य केवल दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागी बनें।

पूर्व अध्यक्ष सुरेश ढढा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सृजन अपनी मौलिक सोच, उत्कृष्ट आयोजन और नए प्रयोगों के कारण निरंतर एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। सदस्यों का उत्साह और सहयोग ही संस्था की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम का संचालन राजीव नागौरी एवं खुशबू बाकलीवाल ने किया। अंत में महासचिव राजीव सिंघवी ने कलाकारों, अतिथियों, सदस्यों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों के उत्साह और अनुशासित सहभागिता ने इस आयोजन को और भी सफल एवं यादगार बना दिया।

मीडिया प्रभारी राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि इस आयोजन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि संगीत का वास्तविक आनंद तभी है, जब कलाकार और श्रोता एक साथ सुरों की इस यात्रा के सहभागी बन जाएँ। सृजन भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचारपूर्ण एवं उच्चस्तरीय सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को नए अनुभव प्रदान करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार