संदेश

सितंबर 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुंदरम फाइनेंस ने दिल्ली में किया आयोजित अनूठा ग्राहक सम्मेलन 'सुंदरम सर्कल'

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नई दिल्ली - आज के युग में ज़्यादातर मुलाकातें डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों पर होने लगी हैं, ऐसे में सुंदरम फ़ाइनेंस ने दिल्ली - पंजाबी बाग में अपनी तरह का एक अनोखा ग्राहक सम्मेलन - सुंदरम सर्कल - का आयोजन किया  यह कार्यक्रम "जहाँ विरासत और वफ़ादारी का मेल - और अगली पीढ़ी का स्वागत हो" की थीम पर आयोजित होने के साथ पुराने वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों और उनकी अगली पीढ़ी को एक साथ लाकर एक ऐसी शाम का आनंद उठाया गया जहाँ जुड़ाव, चिंतन और भविष्योन्मुखी वार्ताओं ने आकार लीं। लगभग 21 ग्राहकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कंपनी के लीडर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज के समय में दुनिया वर्चुअल सुविधाओं की ओर रुख कर रही है, लेकिन सुंदरम फ़ाइनेंस व्यक्तिगत संपर्कों की शक्ति को महत्व देता रहेगा। लीडर ने कहा, "रिश्ते स्क्रीन पर नहीं बनते, वे हाथ मिलाने, मुस्कुराने और साथ मिलकर समय बिताने से मज़बूत होते हैं। यह मान्यता संस्थापक टी.एस. संथानम के मार्गदर्शक मंत्र, "संपर्क। संपर्क। संपर्क।" को प्रतिध्वनित करती है, जो एक मजबूत और स्थायी ग्राहक संबंध की आधारशिला है। ग्राहक-क...

वस्तु निर्यात 26.12 बढ़कर 43.81 बिलियन डॉलर फियो को निर्यात बाज़ारों के विस्तार की उम्मीद

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, अगस्त 2026 में भारत के वस्तु निर्यात में साल-दर-साल 26.12 प्रतिशत की ज़बरदस्त वृद्धि दर्ज की गई, जो अगस्त 2025 के 34.74 बिलियन डॉलर से बढ़कर 43.81 बिलियन डॉलर हो गया। वस्तु और सेवाओं का कुल निर्यात 82.68 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो अगस्त 2025 की तुलना में 25.41 प्रतिशत की मज़बूत वृद्धि दर्शाता है। अगस्त 2026 के दौरान भारत का वस्तु आयात 70.67 बिलियन रहा, जबकि वस्तु के व्यापार घाटे में मामूली कमी आई और यह 26.86 बिलियन डॉलर हो गया, जो अगस्त 2025 में 27.22 बिलियन डॉलर था। वस्तु और सेवाओं का कुल आयात 92.09 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जिसके परिणामस्वरूप कुल व्यापार घाटा 9.41 बिलियन डॉलर रहा। फियो अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा अगस्त में वस्तु निर्यात में 26.12 प्रतिशत की वृद्धि बहुत उत्साहजनक प्रदर्शन है और यह एक बार फिर भारतीय निर्यातकों की मज़बूती, प्रतिस्पर्धात्मकता और अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है। भारत के निर्यात बाज़ारों का विस्तार भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जो यह संकेत देता है कि हमारे निर्यातक पारंपरिक बाज़ारों में अपनी उपस्थिति मज़बूत करते हुए नए...

जियो यूजर्स को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की होगी बचत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो यूजर्स अब बिना अतिरिक्त पैसे दिए Canva के प्रीमियम डिजाइन टूल्स इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो और Canva ने साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहकों को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की कीमत ₹4,000 तक है और इसे 16 सितंबर से MyJio ऐप के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा। किस ग्राहक को कौन-सा Canva मिलेगा, यह उसके जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। ₹399 के प्लान पर Canva Pro मिलेगा, जबकि ₹349 और ₹349 से ऊपर के पात्र 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite दिया जाएगा। ऑफर के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं होगा। इसका सीधा फायदा छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों को मिल सकता है। Canva की मदद से मोबाइल पर ही स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल और फेस्टिवल ग्रीटिंग जैसे डिजाइन बनाए जा सकते हैं। हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में भी कंटेंट तैयार किया जा सकेगा। Canva Pro Lite में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट के साथ बैकग्राउंड रिमूवर, Magi...

8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में बढ़ाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से भारत सरकार सहित सभी सहभागी राज्य सरकारों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ परियोजना की परिकल्पना वर्ष 1940 में की गई थी। इतने लंबे समय में परियोजना को आगे बढ़ाने के अनेक प्रयास हुए, लेकिन विभिन्न कारणों से यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तेजी से आगे ...

भुवनेश्वर में 'प्रवासी राजस्थानी मीट' में प्रवासी राजस्थानियों एवं उ‌द्योग जगत ने दिखाई सहभागिता

० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव को सशक्त बनाने और राज्य में निवेश एवं साझेदारी के नए अवसरों को प्रोत्साहित करने के उ‌द्देश्य से भुवनेश्वर में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट' सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय, उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  यह आयोजन राजस्थान सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से देश एवं विदेश में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा से जोड़ा जा रहा है। राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, उ‌द्योग एवं वाणिज्य तथा डोरा, शिखर अग्रवाल ने किया। प्रतिनिधिमंडल में विशेष सचिव, डोरा एवं आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित बीआईपी राजस्थान, रीको तथा उद्‌द्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।  स्वागत उ‌द्बोधन डॉ. प्रदीप्ता मोहंती, चेयरमैन, एसएनएम ग्रुप एवं पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई ओडिशा ने दिया। राजस्थान फाउंडेशन भुवनेश्वर चैप्टर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल...