सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर यूजीसी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे सरकार - अम्मू
जयपुर। जयपुर में करणी सेना पंजीकृत की राजस्थान प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सवाई सिंह राठौर के नेतृत्व सम्पन्न हुई। जिसमें करणी सेना पंजीकृत के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू मुख्य अतिथि रहे ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश भर यानि सभी जिलों से कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला शक्ति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा कविता पाठ और घूमर नृत्य की भी प्रस्तुतियां दी गई। रेखा राणा ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया।
इस समारोह में सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना पंजीकृत पीड़ित, शोषित, वंचित और समाज के हर वर्ग के साथ होने वाले अन्याय का डटकर प्रतिकार करेगी । साथ ही कार्यकर्ताओं के संगठन को विस्तार देने का काम करेगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करने के भी दिशा निर्देश दिया।
सूरजपाल अम्मू ने कहा कि केंद्र सरकार यूजीसी एक्ट के नाम पर समाज को विघटित करने का कार्य कर रही है। ऐसे काले कानून से शिक्षा के मंदिरों में द्वेषता का वातावरण बन जाएगा और आपसी भाईचारे में वैमनस्यता बढ़ेगी ,इसलिए हमारी माँग है कि शीघ्र केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर यूजीसी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें । यदि सरकार यह कानून वापिस नहीं लेती है तो करणी सेना को भी जंतर मंतर का रुख करना पड़ेगा।
उन्होंने जंतर मंतर में जेन जी के प्रदर्शन में पुलिस द्वारा युवाओं पर किए गए हमले और अत्याचार की जोरदार भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को बुद्धि इतनी देरी से क्यों आई। इस प्रदर्शन में पुलिस के साथ छद्म वेश मे आर एस एस के लोगों ने युवाओं को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं प्रदर्शन में शामिल लड़कियों के साथ भी बदसलूखी की गई। यहाँ तक कि पुलिस ने युवाओं पर ए के 47 तक का भी उपयोग किया।
उन्होंने कहा कि गो माता को तस्करी और गो हत्या से बचाना आज की बड़ी समस्या है। सरकार जल्द से जल्द गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे। कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सवाई सिंह राठौड़ ने कहा कि करणी सेना पंजीकृत आज सभी जाति समाजों के लोगों को साथ लेकर चल रही है और उतत्रोतर प्रगति पथ पर बढ़ रही है। कार्य समिति की बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश भर यानि सभी जिलों से कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला शक्ति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा कविता पाठ और घूमर नृत्य की भी प्रस्तुतियां दी गई। रेखा राणा ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया।
टिप्पणियाँ