संदेश

सितंबर 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत बनेगा दुनिया का जेम्स-ज्वैलरी हब : 2040 तक है 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई । जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवॉर्ड समारोह में भारत को दुनिया का प्रमुख जेम्स एंड ज्वैलरी हब बनाने पर जोर दिया गया। समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहे। अमित शाह ने कहा कि भारत के पास इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा, पूंजी, तकनीक और उद्यमी क्षमता है। उन्होंने लैब-ग्रोन डायमंड को बड़ा अवसर बताते हुए मैन्युफैक्चरिंग से लेकर तकनीक, ज्वैलरी, ब्रांडिंग और रिटेल तक पूरी वैल्यू चेन भारत में विकसित करने पर जोर दिया। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित उद्योग जगत के दिग्गज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र देश के जेम्स ज्वैलरी कारोबार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। नवी मुंबई में आधुनिक ज्वैलरी इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसमें करीब 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश और 50 हजार रोजगार की संभावना है। जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भ...

आर्च कॉलेज : डिजाइन थिंकिंग से आसान होगी पढ़ाई,शिक्षकों ने सीखे नए तरीके

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर मालवीय नगर स्थित आर्ट्स प्रतिष्ठान आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में 25 स्कूलों के 45 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में उद्यमिता और डिजाइन के जरिए समस्या समाधान के तरीकों पर चर्चा हुई।  डॉ. शिप्रा वैद्य ने शिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग के जरिए कक्षा में नए तरीके अपनाने का अभ्यास कराया। वहीं, शिक्षकों को आठ समूहों में बांटकर अलग-अलग उद्योगों को एनसीईआरटी के विषयों से जोड़ने की गतिविधि कराई गई। इसके बाद शिक्षकों ने नए व्यवसाय, उत्पाद और रोजगार की संभावनाओं पर काम किया और यह तय किया कि इन्हें विद्यार्थियों को किस पाठ या अध्याय के माध्यम से समझाया जा सकता है। कार्यक्रम में आर्च कोलेज की संस्थापक और डायरेक्टर अर्चना सुराणा ने स्कूली शिक्षा में डिजाइन सोच बढ़ाने की पहल की जानकारी दी। जयपुर एजुकेशनल फेस्टिवल के संस्थापक संदीप सेठी ने अपने अनुभव से सीखने और वास्तविक जीवन के उदाहरणों को पढ़ाई से जोड़ने पर जोर दिया।

जयपुर में 18–19 सितंबर को होगा चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) द्वारा 18–19 सितंबर को जयपुर में चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026 आयोजित किया जाएगा। समिट की थीम “Sustainable Healthcare Leadership: Balancing Quality, Cost & Trust” है। दो दिवसीय समिट में देशभर से वरिष्ठ नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स, स्वास्थ्य प्रशासक और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन एवं महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमेन डॉ विकास चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि स्वास्थ्य नेतृत्व केवल संस्थान के विस्तार तक सीमित नहीं रह सकता। हमें एक साथ गुणवत्ता, इलाज को वहनीय रखना, और मरीजों का विश्वास कायम रखना है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ. अभिजात शेट्टी मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा, गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि होंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. एस. एस. अग्रवाल तथा SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी विशेष अतिथि हों...

किशाऊ परियोजना से शेखावाटी के लिए जल सुरक्षा का मजबूत आधार,CM द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तरी भारत की वर्षों से लंबित जल परियोजनाएं अब धरातल पर क्रियान्वित होने जा रही हैं। इस दिशा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 6 राज्यों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। किशाऊ परियोजना से प्राप्त जल शेखावाटी के जल की दृष्टि से अभावग्रस्त रहे क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं की पूर्ति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल की मौजदगी में हुए इस एमओयू पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किये। किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना यमुना की प्रमुख सहायक टौंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित है। करीब 15,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 660 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन होगा तथा इससे राजस्थान सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा लाभान्वित होंगे। परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश के जल हिस्से का एक भाग राजस्थान और दिल्ली को ...

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  तिरुमला : तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी हैं साथ ही इन बसों के लिए एक अलग EV चार्जिंग स्टेशन भी दिया गया है। बसों को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हरी झंडी दिखाई। नई बसों से हर साल तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा साथ ही पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर निर्भरता भी कम होगी। यह सौगात ऐसे समय आई है जब तिरुमला में ब्रह्मोत्सव का दौर चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में अपनी तिरुमला यात्रा के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को 25 इलेक्ट्रिक बसें देने का वादा किया था। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन ने वह वादा पूरा कर दिया। इन बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा तैयार करने में Jio-bp ने तकनीकी सहयोग दिया है। अनंत अंबानी ने कहा हर साल लाखों श्रद्धालु भगवा...

आर्य समाज पार्टी की वरिष्ठ सदस्या सत्यवती ओबरॉय का 100वाँ जन्म दिवस धूमधाम से संपन्न

चित्र
० ओम पीयूष ०  मेरठ : आर्य समाज शास्त्री नगर की वरिष्ठ सदस्या सत्यवती ओबरॉय का 100वाँ जन्मदिवस (शताब्दी पर्व) उल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माता जी के परिजनों, आर्य समाज शास्त्री नगर के मान्य सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर एक सभा का आयोजन किया। इस समारोह में भजन उपदेशक के रूप में पंडित अजय आर्य को आमंत्रित किया गया। पंडित अजय आर्य ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा उपस्थित जनसमूह को माता जी के शताब्दी जीवन एवं वैदिक संस्कारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रभु अनुकंपा से ही 100 वर्षों का दीर्घ और आरोग्यमयी जीवन संभव हो पाता है। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर उपस्थित सभी लोगों ने माता जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर मार्गदर्शन के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। माँ का वात्सल्य और त्याग अतुलनीय है, जिसके ऋण से कोई भी संतान कभी उऋण नहीं हो सकती। ​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने माता सत्यवती ओबरॉय के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु एवं स्वा...