सीएसयू में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,दिल्ली में हिंदी दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. रा.गा. मुरलीकृष्ण, प्रो सुकान्त कुमार सेनापति, पूर्व कुलपति ,सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात ,प्रो. मधुकेश्वर भट्ट,कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी और सोनराज पाटीदार, कुलपति कार्यालय के निजी सचिव संजय शर्मा और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह दिवस मनाया गया । संमान्य कुलसचिव प्रो आर . जी. मुरलीकृष्ण ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई दी तथा विशेष कार्याधिकारी प्रो भट्ट ने कहा कि हमारे कुलपति संस्कृत के साथ राजभाषा के उन्नयन के लिए कटिबद्ध हैं । हिंदी दिवस के इस अवसर पर गृह एवं सहकारिता मन्त्री अमित शाह के संदेश को अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता,राजभाषा द्वारा पढ़ा गया। शिक्षा,उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री,भारत सरकार प्रल्हाद जोशी के संदेश को जगन्नाथ झा, प्रभारी अधिकारी, संविधि एवं विधायी प्रकोष्ठ द्वारा पढ़ा गया। मंत्रिमंडल सचिव,भारत सरकार, डाॅ. टी.वी.सोमनाथन के संदेश ...