सुबोध पब्लिक स्कूल जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया

० आशा पटेल ० 
जयपुर : सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मंच प्रस्तुति दी 'शब्दांकुर' में नए शब्द, 'विचार-बिंदु' में सुविचार, 'दोहा-गुंजन' और 'काव्य-गुंजन' में दोहा व कविता पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने 'भाषा-प्रण' में हिंदी के प्रयोग की शपथ ली। 'समाचार-सरिता', 'भाव-प्रकाश' भाषण और 'कथा-प्रवाह' में 'हिंदी की चिट्ठी' लघुकथा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
'सृजन-उत्सव' में कक्षावार रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नर्सरी में 'स्वर परेड' हुई, जिसमें बच्चों ने स्वरों को चित्रों के साथ बोलकर सुनाया। के.जी. में 'कहानी पूरी करो' गतिविधि में अधूरी कहानी को अपनी कल्पना से पूरा किया। प्रेप में कविता वाचन में बच्चों ने हिंदी कविताएँ सस्वर सुनाईं। कक्षा 1 में 'हिंदी का पिटारा' से बच्चों ने वस्तुएँ निकालकर उनके नाम बताए। कक्षा 2 में 'घूमता हिंदी चक्र' घुमाकर आए अक्षर से शब्द बनाए। 
कक्षा 3 में 'कुल-वृक्ष' गतिविधि में परिवार के सदस्यों के नाम लिखकर पेड़ बनाया। कक्षा 4 में 'अक्षर-यात्रा' में वर्णों से नए शब्द बनाकर यात्रा पूरी की। कक्षा 5 में 'शब्द-संसार' के अंतर्गत हिंदी पर आकर्षक नारे लिखे। कक्षा 6 में 'शब्द-शुभकामना' के तहत सुंदर वंदन कार्ड बनाए। कक्षा 7 में 'साहित्य-स्मृति' में साहित्यकारों के विचारों से बुकमार्क तैयार किए। 
कक्षा 8 में 'वर्ण-कैनवास' में हिंदी वर्णों पर आधारित पोस्टर बनाए। कक्षा 9 में 'हिंदी_हमारी_शान' विषय पर भाव-अभिव्यक्ति लेखन किया। कक्षा 10 में 'भाषा-बोध एवं अक्षर-संकल्प' के तहत हिंदी के सम्मान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।  यह कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्या आशी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास