सीएसयू में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,दिल्ली में हिंदी दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. रा.गा. मुरलीकृष्ण, प्रो सुकान्त कुमार सेनापति, पूर्व कुलपति ,सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात ,प्रो. मधुकेश्वर भट्ट,कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी और सोनराज पाटीदार, कुलपति कार्यालय के निजी सचिव संजय शर्मा और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह दिवस मनाया गया ।
संमान्य कुलसचिव प्रो आर . जी. मुरलीकृष्ण ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई दी तथा विशेष कार्याधिकारी प्रो भट्ट ने कहा कि हमारे कुलपति संस्कृत के साथ राजभाषा के उन्नयन के लिए कटिबद्ध हैं । हिंदी दिवस के इस अवसर पर गृह एवं सहकारिता मन्त्री अमित शाह के संदेश को अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता,राजभाषा द्वारा पढ़ा गया।
शिक्षा,उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री,भारत सरकार प्रल्हाद जोशी के संदेश को जगन्नाथ झा, प्रभारी अधिकारी, संविधि एवं विधायी प्रकोष्ठ द्वारा पढ़ा गया। मंत्रिमंडल सचिव,भारत सरकार, डाॅ. टी.वी.सोमनाथन के संदेश को प्रो. लीना सक्करवाल, अधिष्ठात्री, छात्र कल्याण और सचिव, उच्चतर शिक्षा विभाग,शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संदेश को डा अमृता कौर, प्रभारी मुक्स विभाग द्वारा वाचन किया गया।
प्रो. अजय कुमार मिश्र, राजभाषा प्रभारी अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेडी की ललित तथा सरल हिंदी भाषा की प्रशंसा करते हुए कुलपति तथा संमान्य कुल सचिव द्वारा राजभाषा के विकास के लिए सहयोग देने की बात की भी प्रशंसा की। प्रो मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास