संदेश

जन सहभागिता से ही पूरा हो सकता है विकसित भारत का संकल्पः चिराग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। जन कल्याण मोर्चा द्वारा राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलांकर ऑडिटोरियम में “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना था। इस अवसर पर जन कल्याण सम्मान प्रदान कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को उनके सामाजिक योगदान और लोकप्रियता के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए जन कल्याण सम्मान से सम्मानित किया गया। चिराग पासवान ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्हो...

मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्थापना दिवस पर‘विकसित राजस्थान रन’ को दिखाई हरी झंडी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नियमित दौड़ लगाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। दिन की शुरुआत दौड़ के साथ करने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है, स्वास्थ्य ठीक रहता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ किए गए फिट इंडिया अभियान ने देशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। शर्मा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए फिट रहें तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें, जिससे प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू सके। अगर प्रदेशवासी एक कदम आगे बढ़ेंगे, तो राजस्थान कई गुना आगे बढ़ेगा। शर्मा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर में अमर जवान ज्योति से ‘विकसित राजस्थान रन-2026’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर में आयोजित ‘विकसित राजस्थान रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से राजस्थान दिवस को तिथि अनुसार मनाने की नई परंपरा शुरू की है। 30 मार्च 1949 को तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई ...

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित प्रेस प्रीमियर लीग-2026 का फाइनल मैच भास्कर डिजिटल बनाम महानगर टाइम्स के बीच खेला गया, जिसमें भास्कर डिजिटल विजेता रही। लीग संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि भास्कर डिजिटल के कप्तान समीर शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भास्कर डिजिटल की टीम ने निर्धारित 20 ऑवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाएं। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानगर टाइम्स की टीम 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। भास्कर डिजिटल ने 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सौरभ गृहस्थी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सौरभ ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में रफीक खान और जयपुर रेंज आईजी डॉ. राहुल प्रकाश बतौर अतिथि शामिल हुए। भास्कर डिजिटल के सतीश कुमावत को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सतीश ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेलकर 316 रन बनाए।  वहीं महानगर टाइम्स के विजय सैन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। विजय ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट हासिल किए। क्ल...

नारायणा हॉस्पिटल जयपुर और कोशिका फाउंडेशन का “नन्ही मुस्कान की सुनहरी पहल”

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : नारायणा हॉस्पिटल जयपुर और कोशिका फाउंडेशन के सहयोग से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। “सेव लिटिल हार्ट्स, सेव लिटिल लाइफ” की भावना के साथ शुरू हुई यह पहल पिछले 7–8 वर्षों से निरंतर जारी है और अब इसे और दोगुने प्रयासों के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक सैकड़ों बच्चों की हृदय सर्जरी और उपचार संभव हो पाया है। पहल का मूल उद्देश्य उन बच्चों तक जीवनरक्षक उपचार पहुँचाना है, जिनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण इलाज नहीं करवा पाते। कोशिका फाउंडेशन ने लगभग 12 वर्ष पहले चिकित्सकीय सेवा में कार्य की शुरुआत की थी। समय के साथ यह पहल विस्तारित होती गई और आज यह कई गंभीर बीमारियों के इलाज में जरूरतमंदों की मदद कर रही है। इस पहल के तहत कई बच्चों को नया जीवन मिला है। बिहार के बिस्मिल्लाह (1 वर्ष) को केवल एक महीने की उम्र में ही गंभीर जन्मजात हृदय बीमारी (चार प्रकार के हृदय दोषों का समूह, यानी टेट्रालॉजी ऑफ फालोट (TOF) की स...

Rajasthan CM Says....

चित्र
 

वॉटर बॉडीज़ को विकसित करने हेतु वूमेन लीडरशिप की ज़रूरत : डॉ. मुहम्मद जुनैद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया महिला कर्मियों के लिए फ्यूचर सोसाइटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के चीफ के.एल. राव ने राजस्थान में जल संरक्षण के प्रयासों में महिला मीडिया कर्मियों की भूमिका को बेहद जरूरी बताया। जल, जलवायु परिवर्तन और बच्चों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से “जर्नलिस्ट्स फॉर वॉटर सिक्योरिटी: मीडिया डायलॉग ऑन वॉटर, क्लाइमेट एंड चिल्ड्रेन” विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन 22 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस की अहमियत समझने के लिए किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला पत्रकारों ने भाग लेते हुए जल संरक्षण और जल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। यूनिसेफ राजस्थान के वॉश स्पेशलिस्ट रूषभ हिमानी ने अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस 2026 की थीम “जल और लैंगिक समानता – जहाँ जल बहता है, समानता पनपती है” के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंन...

आईसीएसआई जयपुर चैप्टर में “सशक्त महिलाएं,सशक्त राष्ट्र” मनाया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | आईसीएसआई जयपुर चैप्टर ने “सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र” थीम विषय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राखी राठौड़ रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा, आईसीएसआई के पूर्व अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल , आईसीएसआई के एनआईआरसी के सचिव, सीएस राहुल शर्मा केंद्रीय परिषद के सदस्य सीएस सुरेश पांडे जी उपस्थित रहे। चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित श्योरान द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।  पैनल चर्चा “रिज़िलिएंस एंड रिइन्वेंशन: वीमेन शेपिंग ए न्यू एरा” विषय पर हुई, जिसमें हितिशा रुहेला (आईआरएस), नतिशा जाखड़ (एसीपी, जयपुर), कचनार चौधरी (शॉटपुट खिलाड़ी एवं उपनिरीक्षक, राजस्थान पुलिस), शिवांगी सिंह राव (पत्रकार, फर्स्ट इंडिया न्यूज़), डॉ. अनीता गौतम (कंसल्टेंट मनोचिकित्सक) तथा प्रो. डॉ. कृष्णा गुप्ता (विभागाध्यक्ष, ईएएफएम, राजस्थान विश्वविद्यालय) ने अपने विचार साझा किए। दूसरी पैनल चर्चा “ब्रेकिंग बैरियर्स: वीमेन लीडिंग फ्यूचर बोर्ड रूम्स” विषय पर आयोजित हुई, जिसमें सीएस कविता शर्मा, सीएस रचना ...