तनिषा द्वारा विवादित और भड़काऊ बयानों पर सर्व किन्नर समाज का विरोध

० आशा पटेल ० 
जयपुर | सर्व किन्नर समाज द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर हाल ही में शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा द्वारा दिए गए विवादित और भड़काऊ बयानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। प्रेस वार्ता में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे बयान न केवल समाज की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम संप्रदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी हैं।
बताया गया कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक बयान दिए, जिससे सर्व किन्नर समाज को बदनाम किया जा रहा है। समाज ने “किन्नर जिहाद” जैसे शब्दों के प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा पूरे किन्नर समाज पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
सर्व किन्नर समाज ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की किसी भी सांप्रदायिक या उकसाऊ गतिविधि से समाज का कोई लेना-देना नहीं है। यह भी जानकारी दी गई कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनिषा ने मार्च 2023 में लिंग परिवर्तन कराया था, जिसके दस्तावेज़, प्रमाण पत्र, एफिडेविट और वीडियो साक्ष्य प्रेस के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

समाज की ओर से मांग की गई कि यदि तनिषा स्वयं को “सनातनी किन्नर” बताता है, तो इसके ठोस और वैध प्रमाण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करे। यह भी बताया गया कि “किन्नर जिहाद” प्रकरण को लेकर तनिषा के खिलाफ अब तक प्रदेश के अलग-अलग पांच पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी चिंता का विषय बनी हुई है। सर्व किन्नर समाज ने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारा कायम रह सके।

इस अवसर पर सर्व किन्नर समाज से नूरी बाई बगरू,गोरी रेखा चांदपोल,काजोल बाई (किन्नर अखाड़ा कोटा), सिमरन बाई शाहपुरा,राजकुमारी बाई मेड़ता सिटी,प्रीति बाई सांगानेर, अन्नू बाई चोमू से, हिना बाई टोंक से, सलोनी बाई अजमेर से, हिना बाई करौली से,पूनम नायक रतलाम से,हलीमा झालावाड़ पाटन से,मौसम बाई,विजया बाई,चकोरी बाई जयपुर,मंजू बाई सुमेरपुर, फयाज नायक तोड़ी मोड़ से नूर शेखावत ओर रितिका सिंह उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित