कुसुमलता गड़िया तथा रंभा शाह उदंकार सम्मान से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
गैरसैंण, चमोली (उत्तराखंड) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदंकार महिला शक्ति समिति, गैरसैंण (जनपद चमोली) द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति की अध्यक्ष सरोज शाह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान नाटक, गीत, लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजन में नगर क्षेत्र के 28 से अधिक महिला समूहों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा आयोजित कुर्सी दौड़, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता एवं मिसेज गैरसैंण प्रतियोगिता रहे, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल नौटियाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, क्षेत्र प्रमुख दुर्गा रावत, नगर पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर रावत, नगर पंचायत के समस्त पूर्व एवं वर्तमान सभासद सहित कई व्यक्तियों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता कुसुमलता गड़िया तथा शैलेश मटियानी पुरस्कार विजेता रंभा शाह को उदंकार सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में मनोज शाह, कुसुमलता गड़िया, पुष्पा शाह एवं लता कोहली शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की पुष्पा कंडारी, प्रेमा मेहरा, लक्ष्मी रावत, दीक्षा बरमोला, रश्मि गौड़, मोनिका पंवार, मीना पंवार, कमला बिष्ट, सुनीता शाह, वंदना शाह, दीपा पंवार, संजू खत्री, ममता पंवार और अमरा देवी सहित समिति की सदस्यों ने योगदान दिया। इस अवसर पर समिति ने महिलाओं को समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित