FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

० योगेश भट्ट ० 
हैदराबाद के तेलंगाना में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) और फेडरेशन आफ आल इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन (FAIDA) के साथ भारत सरकार के उपक्रम जो छोटे व्यापारियों को ऑन लाइन व्यापार का सपोर्ट सिस्टम के साथ मॉडर्न युग के डिजिटल प्लेटफार्म के लिए तैयार कर रहा है, के द्वारा इसी दिशा में ऑन लाइन प्लेटफार्म के "डिजी दुकान" की लॉचिंग सभा आयोजित की गई।
जिसमें FAIVM & FAIDA के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों और ONDC की पूरी टीम के साथ विचार-विमर्श कर भविष्य की रणनीति तयारियो की रुपरेखा भी तैयार की गई. फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM ) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता एवं उत्तराखण्ड बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि "Dizi Dukan" में उन्हें प्रतिभाग करने का मौका मिला।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड ( NTWB) के चेयरमैन सुनील सिंघी ने मोदी सरकार के छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के प्रति खास लगाव और सुविधाओं के बारे में बताया। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल ( lFAIVM) के उपाध्यक्ष और FAIDA के चेयरमैन सीएच कृष्णा ने भी व्यापारी हितों की सुरक्षा और भविष्य की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी।

 उन्होंने कहा कि व्यापारी समृद्ध होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। FAIVM के चेयरमैन जयेंद्र तन्ना, प्रेसिडेंड सुशील पोद्दार, महासिचव आरके गौड ने 13 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया। आरके गौड ने जीएसटी और इंकम टैक्स में व्यापारियों के हितो में सरकार द्वारा किए गए संशोधन पर भी प्रकाश डाला।

ONDC के सीईओ और उनकी टीम ने Dizi Dukan प्रेजेंटेशन दिया. FAIDA के पदाधिकारियों और प्रतिनधियों का स्वागत मोमेंटो और शाल ओड़ा कर किया गया. सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि FAIVM और FAIDA सुनील सिंघि का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं,

 जिन्होंने 2 दिन का अपना अमूल्य समय दिया और पीएम मोदी के द्वारा लगातार व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में FAIDA के लगभग 2000 FMCG व्यापारियों ने भाग लिया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास