एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए CSC के साथ पार्टनरशिप की

० योगेश भट्ट ० 
कोलकाता : एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने CSC e-Governance Services India Limited के साथ एक मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर दस्तखत किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य देश में डिजिटल बैंकिंग एवं बिल पेमेंट सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाकर वित्तीय समावेशन लाना है। MoU पर दस्तखत कोलकाता में CSC के 17वें फाउंडेशन डे के अवसर पर किए गए।

इस पार्टनरशिप के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक की बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाएं देश में 560,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) पर उपलब्ध होंगी। इससे भारत के गाँवों में रहने वाले लोगों तक औपचारिक वित्तीय सेवाएं पहुँचाने में मदद मिलेगी। CSC e-Governance की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नागरिकों के लिए सरकारी (G2C) योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए की थी। कॉमन सर्विस सेंटर नागरिकों को G2C सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।
CSC आउटलेट पर आकर ग्राहक एयरटेल पेमेंट बैंक बचत खाता खुलवा सकेंगे, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने खातों को लिंक कर सकेंगे और यूटिलिटी एवं अन्य बिल भुगतान कर सकेंगे। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य डिजिटल फाईनेंशियल सेवाओं का जमीनी स्तर पर विस्तार करना है।

 कृष्ण कुमार सिंह, सीनियर वाईस-प्रेसिडेंट, CSC e-Governance Services India Limited ने कहा, ‘‘सीएससी में हम खासकर ग्रामीण और वंचित इलाकों तक पहुँचकर हर नागरिक को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ पार्टनरशिप ने भारत के सभी लोगों तक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ बैंकिंग एवं पेमेंट समाधान पहुँचाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ सेल्स एवं डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर प्रणव कौशल ने कहा, ‘‘CSC e-Governance के साथ यह पार्टनरशिप हर नागरिक को उसके करीब जाकर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के हमारे मिशन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के समावेशी विकास के लिए औपचारिक बैंकिंग को अंतिम छोर तक पहुँचाना जरूरी है। इसमें उस इन्फ्रास्ट्रक्चर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, जो सुरक्षित और भरोसेमंद हो, तथा नागरिकों के समीप स्थित हो।

यह पार्टनरशिप CSC e-Governance के भरोसेमंद नागरिक सेवा नेटवर्क और एयरटेल पेमेंट बैंक की डिजिटल बैंकिंग क्षमताओं की मदद से भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की पहुँच बढ़ाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। ये दोनों संगठन मिलकर एक मजबूत ईकोसिस्टम बनाएंगे, जो औपचारिक बैंकिंग को आसान बनाएगा, सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाएगा और एक डिजिटल एम्पॉवर्ड एवं फाईनेंशियली इंक्लुसिव भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार