सुबोध पब्लिक स्कूल जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया
० आशा पटेल ० जयपुर : सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मंच प्रस्तुति दी 'शब्दांकुर' में नए शब्द, 'विचार-बिंदु' में सुविचार, 'दोहा-गुंजन' और 'काव्य-गुंजन' में दोहा व कविता पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने 'भाषा-प्रण' में हिंदी के प्रयोग की शपथ ली। 'समाचार-सरिता', 'भाव-प्रकाश' भाषण और 'कथा-प्रवाह' में 'हिंदी की चिट्ठी' लघुकथा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'सृजन-उत्सव' में कक्षावार रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नर्सरी में 'स्वर परेड' हुई, जिसमें बच्चों ने स्वरों को चित्रों के साथ बोलकर सुनाया। के.जी. में 'कहानी पूरी करो' गतिविधि में अधूरी कहानी को अपनी कल्पना से पूरा किया। प्रेप में कविता वाचन में बच्चों ने हिंदी कविताएँ सस्वर सुनाईं। कक्षा 1 में 'हिंदी का पिटारा' से बच्चों ने वस्तुएँ निकालकर उनके नाम बताए। कक्षा 2 में 'घूमता हिंदी चक्र' घुमाकर आए अक्षर से शब्द बनाए। कक्षा 3 में...