CM ने किया JJS 2026 के थीम पोस्टर का अनावरण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर ज्वैलरी शो 2026 के थीम पोस्टर का विमोचन किया। इसके साथ ही देश के रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनी जेजेएस 2026 का औपचारिक शुभारम्भ हो गया। इस वर्ष जेजेएस 2026 की थीम "कलर्ड जेमस्टोन्स - एन इनडिस्पेंसेबल पार्ट ऑफ जयपुर हेरिटेज" (Coloured Gemstones – An Indispensable Part of Jaipur Heritage), रखी गई है, जो रंगीन रत्नों के क्षेत्र में जयपुर की सदियों पुरानी परम्परा तथा वैश्विक पहचान को समर्पित है।

थीम पोस्टर का अनावरण जेजेएस के अध्यक्ष राजीव जैन, दिनेश खटोरिया, कमल कोठारी एवं महावीर पी. शर्मा की उपस्थिति में हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेजेएस 2026 की तैयारियों की जानकारी भी दी। 
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 22 से 25 दिसम्बर 2026 तक नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर, जयपुर में आयोजित होने वाले जयपुर ज्वैलरी शो 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए 22 दिसम्बर को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति देने की सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर जेजेएस के अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा जेजेएस 2026 के थीम पोस्टर का अनावरण तथा उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रण स्वीकार करना सम्पूर्ण रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए गौरव का विषय है। इस वर्ष की थीम जयपुर की समृद्ध रंगीन रत्न परम्परा को समर्पित है, जिसने विश्व स्तर पर जयपुर को रत्न कटिंग, शिल्प कौशल एवं व्यापार के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित किया है।

जयपुर ज्वैलरी शो देश की प्रमुख बी2बी एवं बी2सी रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनियों में से एक है, जिसमें देश-विदेश के अग्रणी निर्माता, निर्यातक, डिजाइनर, विक्रेता एवं खरीदार भाग लेते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास