आर्च में वारसॉ-जयपुर डिजाइन आदान-प्रदान कार्यक्रम में डिजाइन को मिली नई दिशा
० आशा पटेल ०
जयपुर । जयपुर के आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस कोलेज, जयपुर में 'विभिन्न विशिष्टताएं' नामक प्रदर्शनी एवं 'चर्चा-रचनात्मक संवाद @ आर्च' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोलैंड के वारसॉ ललित कला अकादमी के आंतरिक सज्जा डिजाइन विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर लगी प्रदर्शनी में वारसॉ डिजाइन स्कूल से जुड़े विद्यार्थियों के कार्यों के माध्यम से अलग-अलग सांस्कृतिक, शैक्षणिक और भौगोलिक दृष्टिकोणों से डिजाइन को समझने का अवसर मिला। इस भव्य प्रदर्शिनी का आयोजन 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में अन्ना क्रेज़मिन्स्का-बाओनी, सहायक प्राध्यापक एवं इरास्मस + अंतरराष्ट्रीय समन्वयक ने 'सीमाओं से परे : कला, संस्कृति और डिजाइन किस प्रकार वैश्विक रचनात्मक अभ्यास को आकार देते हैं' विषय पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने संस्कृति, भौगोलिक संदर्भ, सहयोग और विविध दृष्टिकोणों के डिजाइन शिक्षा व रचनात्मक अभ्यास पर प्रभाव को रेखांकित किया।
इस अवसर पर आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस की संस्थापक एवं निदेशक डाईनेमिक लेडी अर्चना सुराणा ने कहा कि डिजाइन शिक्षा तब अधिक समृद्ध होती है, जब विद्यार्थी और शिक्षक विभिन्न संस्कृतियों, रचनात्मक अनुभवों और विचारों से जुड़ते हैं। वारसॉ-जयपुर सहयोग से कला के विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक दृष्टिकोण के साथ स्थानीय संस्कृति और रचनात्मकता को समझने का अवसर प्रदान कर रहा है ।
कार्यक्रम में कक्षाओं, प्रदर्शनी, कार्यशालाओं और संवाद के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराए गए। आर्च कोलेज में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक और स्थानीय डिजाइन दृष्टिकोणों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
टिप्पणियाँ