संदेश

Uttarakhand केदारनाथ के कपाट खुले CM DHAMI प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

चित्र
० योगेश भट्ट ०  Uttarakhand केदारनाथ धाम में भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मंदिर को 52 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. यह मंदिर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मंदिर स्थित है. ये मंदिर 17000 फीट की ऊंचाई पर मंदाकिनी नदी के तट पर है.  इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।  मुख्यमंत्री...

जयनारायण व्यास वि.वि.के पेंशनरों का प्रदर्शन जारी,महिलाएं भी उतरी मांगों को लेकर

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर। अपनी बकाया पेंशन की मांग को लेकर पेंशन सोसाइटी के बैनर तले जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय कार्यालय में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मंडल द्वारा किया गया। जिनका संयुक्त नेतृत्व प्रोफेसर विनीता परिहार,डॉ.कमलेश माथुर,प्रो प्रभा भंडारी, प्रोफेसर आई.पी. रॉय, प्रोफेसर बीना त्रिपाठी,प्रोफेसर कीर्ति राजिम वाले,प्रोफेसर जतन कंवर जैन,जगदीश कौर,समिता पूनमिया,नसीम बानो,विमला पुरोहित तथा सुरेखा टाक आदि द्वारा किया गया । इस अवसर पर मातृ शक्ति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बकाया पेंशन का भुगतान न करके अन्याय का परिचय दे रहा है जो हमें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र भुगतान नहीं किया तो हम अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर आंदोलन में भागीदारी करेंगे विमला पुरोहित ने जो कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित होते भी प्रदर्शन में भाग लिया और प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अपनी दयनीय स्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा कि मेरा कैंसर अंतिम स्टेज में पहुँच चुका है इलाज ...

जेईई-मेन में एलन जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट श्रेष्ठ सिटी टॉपर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी जेईई-मेन 2026 की ऑल इंडिया रैंक व सेशन-2 के रिजल्ट्स में एलन जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। एलन जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि एलन जयपुर स्टूडेंट्स ने सिटी के बेस्ट रिजल्ट्स दिए हैं। इसमें एलन जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट श्रेष्ठ जसोरिया ने ऑल इंडिया रैंक-30 प्राप्त करते हुए जयपुर सिटी टॉप किया है। जयपुर सिटी के सभी 5 टॉपर्स एलन जयपुर से हैं। इसमें ऑल इंडिया रैंक 38 पर प्रखर शर्मा, रैंक 48 पर रूचित अग्रवाल, रैंक 73 पर लक्षित सिंसिनवार और रैंक 81 पर भव्य गर्ग हैं। इसके साथ ही रिजल्ट्स में 27 स्टूडेंट्स टॉप-2000 में शामिल हैं, जिसमें टॉप-50 में 3, टॉप-100 में 5, टॉप-200 में 7, टॉप-500 में 9 एवं टॉप-1000 में 19 स्टूडेंट्स हैं। अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर अपनी अकादमिक एक्सीलेंस और बेस्ट फैकल्टीज के माध्यम से हर परीक्षा में बेहतर परिणाम दे रहा है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। श्रेष्ठ जसोरिया (30) ,जयपुर सिटी टॉपर, प्रखर शर्मा (38) ,जयपुर सेकंड सिटी टॉपर, रूचित अग्रवाल (48) जय...

देश भर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र क्रिप्टो अडॉप्शन में सबसे आगे

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नयी दिल्ली : क्रिप्टो निवेश एवं ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म कॉयनस्विच ने अपनी रिपोर्ट ‘इंडियाज़ क्रिप्टो पोर्टफोलियोः हाओ इंडिया इन्वेस्ट्स’ का Q1 2026 संस्करण जारी किया। जिसमें देश भर के 2.5 करोड़ से अधिक निवेशकों की गतिविधियों के आधार पर रोशनी डाली गई है। रिपोर्ट के अनुसार 26-35 वर्ष के निवेशक 48 फीसदी की भागीदारी के साथ सबसे आगे बने हुए हैं, वहीं 35 से अधिक उम्र वाला सेगमेन्ट में तेज़ी से उभर कर आ रहा है, इसमें मार्केट में प्रवेश करने वाले जैन एक्स और अन्य मिलेनियल्स का बड़ा योगदान है। जहां एक ओर युवा अक्सर शुरूआती प्रयोग के दौर में ही मार्केट में प्रवेश कर जाते हैं, इसके विपरीत जैन एक्स और बड़ी उम्र के मिले स्प्ष्टता और दीर्घकालिक मूल्य पर भरोसा होने के बाद ही नए फाइनैंशियल असेट्स को अपनाते हैं। इस बदलाव से साफ है कि भारत में क्रिप्टो अब शुरुआती अडॉप्शन से आगे बढ़कर अधिक परिपक्व भागीदारी के दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ अधिक वित्तीय अनुभव और पूंजी वाले निवेशक बाज़ार में प्रवेश कर रहे हैं। “इस तिमाही में एक बात जो सबसे ज़्यादा उभरकर सामने आई-वह सिर्फ़ यह नहीं है कि कौन नि...

भाजपा का असली महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ : अल्का लाम्बा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। जयपुर में महिला कांग्रेस द्वारा महिला विरोधी मानसिकता वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार के विरूद्ध जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। बंगाल व तमिलनाडू के चलते चुनावों में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा दिनांक 16, 17 एवं 18 अप्रेल, 2026 को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें महिला आरक्षण बिल जो पारित हो चुका है, में संशोधन करने के लिये एक बिल प्रस्तुत किया था जो कि परिसीमन संशोधन विधेयक था।  सभी विपक्षी दलों ने सरकार से मांग की कि इस बिल के प्रस्तुत करने से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई जाये और परिसीमन बिल का मसौदा विपक्षी दलों को सौंपा जाये, किन्तु ऐसा प्रस्ताव सरकार ने विशेष सत्र बुलाने से पहले नहीं स्वीकार किया और परिसीमन बिल का मसौदा भी नहीं बताया गया। कांग्रेस ने कहा कि बंगाल व तमिलनाडू के सांसद चुनावों में व्यस्त है, उनकी भागीदारी भी लोकतांत्रिक परम्पराओं के मुताबिक विशेष सत्र में होनी चाहिये, इसलिये सत्र 29 अप्रेल के पश्चात् दोनों राज्यों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद बुलाया जाये,  किन्तु सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। इस सत्र के बुलाये जाने पर कांग्रेस...

“ब्लैक बोर्ड” पुस्तक का लोकार्पण “बाल साहित्य किसी भी भाषा के साहित्य को जीवित रखता है : शौकत

चित्र
० शादाब सैदपुरी ०  नई दिल्ली,राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के तत्वावधान में नगर निगम विद्यालय उर्दू मीडियम, हौज़ रानी, दिल्ली में साहित्यकार डॉ. हबीब सैफी की कृति “ब्लैकबोर्ड” का लोकार्पण आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल शौकत ने की, जबकि संचालन पत्रकार एवं शायर इरफ़ान राही सैदपुरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शाह हसन सैफी (रशियन एजुकेशन एडमिशन काउंसलर, नई दिल्ली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार हिदायत हुसैन बदायूँनी द्वारा अध्यक्ष के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर मज़हर अहमद (उर्दू विभाग, ज़ाकिर हुसैन कॉलेज, दिल्ली) ने बाल साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का साहित्य किसी भी भाषा की उन्नति और संरक्षण का आधार होता है, और डॉ. हबीब सैफी की यह पुस्तक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. मोहम्मद मुईनुद्दीन (उर्दू विभाग, ज़ाकिर हुसैन कॉलेज) ने पुस्तक के साहित्यिक और वैचारिक पक्षों की सराहना की। डॉ. फ़ैज़ान उल हक (रिसर्च असिस्टेंट, एनसीपीयूएल) ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य म...

BIMTECH ने Erasmus+ फंडेड KODECET के जरिए सर्कुलर इकोनॉमी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के साथ जोड़ा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : ग्रेटर नोएडा स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने Erasmus+ द्वारा फंडेड KODECET (नॉलेज डेवलपमेंट फॉर सर्कुलर इकोनॉमी ट्रांजिशन) प्रोजेक्ट के तहत दो रीजनल मल्टीप्लायर इवेंट्स आयोजित किए, जिनका फोकस सर्कुलर इकोनॉमी एजुकेशन को आगे बढ़ाने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 4 (Quality Education) के अनुरूप इनोवेटिव पेडागॉजिकल प्रैक्टिसेज को प्रमोट करने पर रहा।   इवेंट्स में फैकल्टी मेंबर्स, एकेडेमिक लीडर्स, सीएसआर प्रोफेशनल्स, सस्टेनेबिलिटी प्रैक्टिशनर्स, इंडस्ट्री रिप्रेजेंटेटिव्स और डिजी-सस्टिच व KODECET प्रोजेक्ट टीम्स के मेंबर्स शामिल हुए। यह एक कोलैबोरेटिव प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया, जहां इस बात पर चर्चा की गई कि सर्कुलर इकोनॉमी के प्रिंसिपल्स को हायर एजुकेशन करिकुलम और टीचिंग प्रैक्टिसेज में सिस्टेमैटिक तरीके से कैसे इंटीग्रेट किया जा सकता है।  डायरेक्टर बिमटेक डॉ. प्रबीना राजिब ने हायर एजुकेशन की बदलती भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “हायर एजुकेशन का फ्यूचर इस बात में निहित है कि वह नॉलेज को रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ...