पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली एक पहल पद्म डोरी’ लॉन्च
BY : ARIF JAMAL,CORRESPONDENT,NEW DELHI. पूर्वोत्तर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम NEHHDC जो पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय MDONER के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, ने ‘पद्म डोरी’ का अनावरण किया। जो पूर्वोत्तर भारत की एरी (अहिंसा) रेशम परंपराओं को मध्य प्रदेश की चंदेरी बुनाई की समृद्ध धरोहर के साथ जोड़ती है। इस पहल का शुभारंभ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव संजय जाजू द्वारा किया गया, जिसके बाद एक आकर्षक फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें प्रसिद्ध एरी रेशम को चंदेरी वस्त्रों के उत्कृष्ट बुनाई के साथ मिश्रित रूप में प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर संजय जाजू ने कहा कि ‘पद्म डोरी’ प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूरदर्शी नेतृत्व में यह नई पहल आज साकार हुई है। उन्होंने कहा कि ‘पद्म डोरी’ विशिष्ट है, क्योंकि यह दो भिन्न वस्त्र परंपराओं मध्य प्रदेश की चंदेरी और पूर्वोत्तर भारत के एरी रेशम से उत्पन्न हुई है। जाजू ने कहा कि ‘पद्म डोरी’ केवल एक विरासत को नहीं...