संदेश

सीएसयू में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,दिल्ली में हिंदी दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. रा.गा. मुरलीकृष्ण, प्रो सुकान्त कुमार सेनापति, पूर्व कुलपति ,सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात ,प्रो. मधुकेश्वर भट्ट,कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी और सोनराज पाटीदार, कुलपति कार्यालय के निजी सचिव संजय शर्मा और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह दिवस मनाया गया । संमान्य कुलसचिव प्रो आर . जी. मुरलीकृष्ण ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई दी तथा विशेष कार्याधिकारी प्रो भट्ट ने कहा कि हमारे कुलपति संस्कृत के साथ राजभाषा के उन्नयन के लिए कटिबद्ध हैं । हिंदी दिवस के इस अवसर पर गृह एवं सहकारिता मन्त्री अमित शाह के संदेश को अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता,राजभाषा द्वारा पढ़ा गया। शिक्षा,उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री,भारत सरकार प्रल्हाद जोशी के संदेश को जगन्नाथ झा, प्रभारी अधिकारी, संविधि एवं विधायी प्रकोष्ठ द्वारा पढ़ा गया। मंत्रिमंडल सचिव,भारत सरकार, डाॅ. टी.वी.सोमनाथन के संदेश ...

सिग्निफाई ने शुरू किया दिल्ली में सबसे बड़ा फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : लाइटिंग में ग्लोबल लीडर, सिग्निफाई (यूरोनेक्स्ट : लाइट) ने कीर्ति नगर, दिल्ली में भारत का सबसे बड़ा फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब शुरू किया। यह भारत में अपनी रिटेल पहुँच बढ़ाने की दिशा में कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह 3,000 वर्ग फुट का फ्लैगशिप स्टोर भारत में कंपनी का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर है। यहाँ पर ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को फिलिप्स लाइटिंग सॉल्यूशंस का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो मिलेगा। वो यह भी देख सकेंगे कि लाइटिंग किस प्रकार किसी स्पेस का लुक, फील और फंक्शनैलिटी बदल देती है। इस हब का उद्घाटन सुमित जोशी, सीईओ एवं एमडी, सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया ने किया। इस नए हब को खोलने का उद्देश्य यह है कि भारत में होम और इंटीरियर डिज़ाईन में लाइटिंग की भूमिका महत्वपूर्ण हो रही है, ग्राहक लाइट की फंक्शनल वैल्यू की बजाय ऐसे सॉल्यूशंस चाहते हैं, जो मूड बदल सकें, इंटीरियर की खूबसूरती बढ़ा सकें और उनके स्पेस को पर्सनलाइज कर सकें। ग्राहकों की इस बदलती पसंद ने सिग्निफाई को ऐसे रिटेल वातावरण तैयार करने का अवसर दिया, जिसमें लोग अपने स्पेस में लाइ...

सुबोध पब्लिक स्कूल जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर :  सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया।  विद्यार्थियों ने आकर्षक मंच प्रस्तुति दी 'शब्दांकुर' में नए शब्द, 'विचार-बिंदु' में सुविचार, 'दोहा-गुंजन' और 'काव्य-गुंजन' में दोहा व कविता पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने 'भाषा-प्रण' में हिंदी के प्रयोग की शपथ ली। 'समाचार-सरिता', 'भाव-प्रकाश' भाषण और 'कथा-प्रवाह' में 'हिंदी की चिट्ठी' लघुकथा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'सृजन-उत्सव' में कक्षावार रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नर्सरी में 'स्वर परेड' हुई, जिसमें बच्चों ने स्वरों को चित्रों के साथ बोलकर सुनाया। के.जी. में 'कहानी पूरी करो' गतिविधि में अधूरी कहानी को अपनी कल्पना से पूरा किया। प्रेप में कविता वाचन में बच्चों ने हिंदी कविताएँ सस्वर सुनाईं। कक्षा 1 में 'हिंदी का पिटारा' से बच्चों ने वस्तुएँ निकालकर उनके नाम बताए। कक्षा 2 में 'घूमता हिंदी चक्र' घुमाकर आए अक्षर से शब्द बनाए।  कक्षा 3 में...

राजस्थान नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने भाजपा की सरकार को आईना दिखाने का काम किया है, क्योंकि नगर निकाय चुनावों में हमेशा से भाजपा को बढ़त लेने वाला माना जाता है और सरकार होने के कारण भी लाभ की स्थिति शासन करने वालों की मानी जाती है। 2014-2016 में प्रदेश में भाजपा की वसुंधरा सरकार थी तो वोट शेयर में भाजपा की बढ़त 8.12 प्रतिशत थी, 2019-2021 के मध्य कांग्रेस की गहलोत सरकार के समय कांग्रेस की भाजपा पर बढ़त 2.2 प्रतिशत थी,  इस चुनाव में परिणामों से परिलक्षित हुआ है कि भाजपा की कांग्रेस पर बढ़त 1 प्रतिशत से भी कम रह गई है, जबकि स्थानीय निकाय के चुनाव में लोगों को सरकार से आशा होती है कि काम कराने में आसानी रहेगी, किन्तु इन चुनावों में उल्टा हो गया और भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा और कांग्रेस को मिले वोटों की गणना अगर भाजपा द्वारा बेईमानीपूर्वक किये गये परिसीमन को अलग रखकर देखी जाये तो कांग्रेस पार्टी भाजपा के मुकाबले 1500 वार्ड अधिक जीतकर आती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों में इन 188 व...

आईलीड ने मनाया अपना 16वां स्थापना दिवस, शून्य-कार्बन सिद्धांतों पर निर्मित कैंपस का हुआ उद्घाटन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : आईलीड (इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड डेवलपमेंट) ने अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान के चौथे कैंपस का उद्घाटन किया गया। शून्य कार्बन उत्सर्जन और सतत हरित डिजाइन की नींव पर निर्मित यह नया कैंपस आईलीड के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (मकाउट) के वाइस चांसलर प्रो. तापस चक्रवर्ती उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईलीड के चेयरमैन प्रदीप चोपड़ा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रज्ञा चोपड़ा और प्रिंसिपल प्रो. डॉ. निलय सरकार भी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत रिबन काटकर नए कैंपस के उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद वाईस चांसलर को नए कैंपस का भ्रमण कराया गया। अतिथि और छात्र नए ऑडिटोरियम में एकत्र हुए, जहां छात्रों द्वारा प्रस्तुत वंदना नृत्य, अतिथियों के अभिनंदन और संबोधनों के माध्यम से इस अवसर को मनाया गया। नवनिर्मित विस्तार में 14 कक्षाएं हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 500 छात्रों के बैठने की क्षमता है। यह विस्तार पहले के तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम से वर...

‘अपराजिता’ के हिंदी संस्करण का विमोचन : महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा : मुकेश अंबानी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा, “जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी,भारत आगे बढ़ेगा और जब भारत की महिलाएं रुकने से इनकार करेंगी, तो भारत भी unstoppable बनेगा। उन्होंने कॉरपोरेट जगत से कामकाजी महिलाओं और माताओं को बेहतर सहयोग देने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की सामूहिक पहल शुरू करने का आह्वान किया। यह बात उन्होंने अरुंधति भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘Indomitable’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ के विमोचन के मौके पर कही। उन्होंने अरुंधति के नेतृत्व और मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने के जज्बे की सराहना की। अंबानी ने कहा कि अरुंधति ने 2013 में भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला चेयरपर्सन बनकर इतिहास रचा और अपने बाद आने वाली महिलाओं के लिए भी रास्ते खोले। मुकेश अंबानी ने अरुंधति की किताब से परिवार के मूल्यों, असफलता की जिम्मेदारी खुद लेने, लगातार सीखते रहने और लोगों को साथ लेकर नेतृत्व करने की सीख बताई। उन्होंने कहा कि असफलता के बाद दूसरों को दोष देने के बजाय यह देखना चाहिए कि गलती कहां हुई ...

माधुरी की कोल्हापुर वापसी,वनतारा देगा देखभाल में मदद

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : करीब एक साल बाद हाथी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने की राह साफ हो गई है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाया जा रहा है। वनतारा ने कहा है कि वह इस फैसले का सम्मान करेगा और माधुरी की आगे भी देखभाल में मदद करता रहेगा। माधुरी को 30 जुलाई 2025 को हाई-पावर्ड कमेटी के निर्देश पर वनतारा लाया गया था। वनतारा के मुताबिक, उसने माधुरी की कस्टडी की मांग नहीं की थी, बल्कि आदेश के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाली थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की दोबारा सुनवाई हुई और नंदनी मठ में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कमेटी ने माधुरी को नंदनी लौटाने की अनुमति देते हुए उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई शर्तें रखी हैं। माधुरी से कोई काम नहीं लिया जाएगा और उसका इस्तेमाल जुलूस या किसी दूसरे उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकेगा। उसकी 24 घंटे देखभाल करनी होगी और हर 15 दिन में उसकी स्वास्थ्य जांच करानी होगी। वनतारा ने कहा कि माधुरी की सेहत इलाज और पशु चिकित्सकों की निगरानी से स्थिर हुई है, लेकिन उसकी पु...