सेवा प्रकल्प महिला मंडल ट्रस्ट एंव सर गंगा राम अस्पताल द्वारा वार्षिक नेत्र चिकित्सा शिविर समारोह


० आरिफ जमाल ०
NEW DELHI NEWS : कीर्ति नगर श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में सेवा प्रकल्प महिला मंडल ट्रस्ट एंव सर गंगा राम अस्पताल द्वारा वार्षिक नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह 8 मार्च को कीर्ति नगर के गीता भवन,नयी दिल्ली में आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश खुराना सहित अनेक समाजसेवी,सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर और नेत्र चिकित्सा लाभ पा चुके अनेक महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
इस अवसर पर सर गंगा राम अस्पताल से आई डाक्टरों की टीम ने नेत्र चिकित्सा लाभ पा चुके लोगों की आँखों की जांच कर उन्हें आँखों से संबंधित टिप्स भी दिए। इस अवसर पर विधायक हरीश खुराना ने कहा कि सेवा प्रकल्प महिला मंडल ट्रस्ट और सर गंगा राम अस्पताल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर नेत्र रोग से जुड़े पीड़ितों के लिए जो सहयोग और फ्री चिकित्सा प्रदान करवाई वह समाज के लिए बहुत बड़ी सेवा है। 
सर गंगा राम अस्पताल द्वारा मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लगों का फ्री आपरेशन करना और मरीज़ों को दवाइयां भी उपलब्ध करना यह बहुत ही प्रषंसिय कार्य है। अलका तलवार जो पिछले 40 साल से सेवा प्रकल्प महिला मंडल ट्रस्ट से जुडी हुई हैं ने क़ुतुब मेल को बताया कि फरवरी 2026 में गीता भवन में लगे 
कैम्प में ब्लड प्रेशर,शुगर,नेत्र रोग खासकर मोतियाबिंद से जूझ रहे लोगों की चिकित्सा जाँच की गई साथ ही मोतियाबिंद के रोगियों का फ्री ऑपरेशन सर गंगा राम अस्पताल के सहयोग से और एक एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम द्वारा ऑपरेशन किया गया साथ ही उन्हें फ्री आँखों की दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।
निशा सचदेवा उपाध्यक्ष सेवा प्रकल्प महिला मंडल ट्रस्ट ने बताया कि संस्था पिछले चालीस सालों से लगातार फ्री समाज सेवा करती आ रही है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था शिक्षा,स्वास्थ्य,कम्प्यूटर के क्षेत्र में अपनी सामाजिक सेवा प्रदान कर रही है। निशा सचदेवा ने
आगे कहा कि हम सर गंगा राम अस्पताल और उनकी अनुभवी डॉक्टरों की टीम के आभारी हैं कि उनके सहयोग से लोगों को मोतियाबिंद के रोग से फ्री ऑपरेशन करवा कर मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के जीवन को रोशन कर पा रहे हैं । इस अवसर पर समाज के विभिन क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली