"हर घर तिरंगा,हर दुकान तिरंगा" अभियान : व्यापार महोत्सव-2026 में दिखेगा आज़ादी का उत्सव
० आशा पटेल ०
नई दिल्ली । कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की राष्ट्रीय व्यापारी बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। बैठक में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े समसामयिक विषयों, व्यापारियों के हितों, देश की आर्थिक प्रगति में व्यापार जगत की भूमिका तथा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों एवं उसके सफल आयोजन पर चर्चा की गई।सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय "हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा" अभियान को देशभर में व्यापक स्तर पर सफल बनाने का रहा। कैट ने देश के सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रत्येक दुकान और प्रत्येक बाजार तिरंगे की शान से सजे तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।देशभर के प्रमुख बाजारों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आकर्षक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पर आधारित झांकियां भी शामिल होंगी। सभी व्यापारिक संगठनों एवं बाजार संघों द्वारा बाजारों को तिरंगे की भव्य सजावट से सजाया जाएगा तथा प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। कैट की सभी राज्य एवं जिला इकाइयों को इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 भी स्वतंत्रता उत्सव की भावना को समर्पित होगा। भारत मंडपम परिसर को तिरंगे की भव्य सजावट से अलंकृत किया जाएगा, जिससे देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और भारतीय उत्पादों के गौरव का संदेश देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं आगंतुकों तक पहुंचे।

भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 भारत में निर्मित उत्पादों, सेवाओं, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, हस्तशिल्प, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का देश का सबसे बड़ा बहु-क्षेत्रीय व्यापार महोत्सव होगा। यह आयोजन भारत के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने, निर्यात को बढ़ावा देने, नए व्यापारिक अवसर सृजित करने तथा भारत को विश्व के अग्रणी विनिर्माण एवं व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
देश-विदेश के हजारों खरीदारों, निवेशकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों की भागीदारी से यह महोत्सव भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर कैट के राजू मंगोड़ीवाला ने कहा, "देश का व्यापारी सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है। 'हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा' अभियान व्यापारियों के राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बनेगा और देश के प्रत्येक बाजार से तिरंगे के सम्मान का संदेश जाएगा।
.png)
टिप्पणियाँ