आईसीएमएआई जयपुर चैप्टर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन
जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के जयपुर चैप्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अगाढ़ फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन समग्र सेवा संघ,सम, पंचशील एन्क्लेव, राजस्थान चंद्रकला कॉलोनी, दुर्गापुरा, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा समाज को सतत विकास के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व सीएमए दीप्तांशु पारीक, अध्यक्ष, जयपुर चैप्टर ने किया। इस अवसर पर सीएमए पूर्णिमा गोयल, सचिव, सीएमए एस. एल. स्वामी, निदेशक (कोचिंग एवं प्रशासन), सीएमए डॉ. दीपक मित्तल, सीएमए दीपक दुबे, सीएमए प्रार्थना कोचर सहित जयपुर चैप्टर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।सीएमए दीप्तांशु पारीक ने कहा कि "वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान है तथा प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी सदस्यों के उत्साहपूर्ण सहयोग तथा अगाढ़ फाउंडेशन के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय सीएमए लोकेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से सम्पूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जयपुर चैप्टर निरंतर ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चैप्टर का विश्वास है कि सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-संतुलित भारत के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जयपुर चैप्टर ने सभी सदस्यों, उनके परिवारजनों एवं अगाढ़ फाउंडेशन का इस सफल अभियान में सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ