संदेश

सितंबर 21, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

व्यावसायिक जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन से बेहतर कार्यक्षमता — सृजन फाउंडेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP), जयपुर के सहयोग से सृजन फाउंडेशन द्वारा पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फैकल्टी सदस्यों के लिए ‘कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एडवोकेट इन्दु तोमर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. मोहिनी गुप्ता तथा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सृष्टि शर्मा उपस्थित रहीं। काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एडवोकेट इन्दु तोमर ने प्रतिभागियों को ध्यान (Meditation), श्वसन अभ्यास (Breathing Exercises) एवं गुंजन अभ्यास (Humming Exercise) करवाए।  इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन के सरल एवं व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया गया। उन्ह...

गढवाल हितैषिणी सभा ने शरु किया सदस्यता अभियान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा,गढ़वाल भवन,पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली ने सभा में नया सदस्यता अभियान शुरु कर दिया है। सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने पहला फार्म देकर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की।  सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि सभा ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सभा सदस्यता की प्रक्रिया को आसान व सरल बना दिया है। इस बार सदस्यता अभियान 20 सितंबर से लेकर 5 अक्टूवर, 2026 तक चलेगा। फार्म भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2026 रहेगी। फार्म के साथ दिल्ली का आवासीय प्रूफ जैसे आधार कार्ड व गढ़वाल का मूल का प्रुफ लगाना होगा। साथ में आजीवन सदस्यता शुल्क 2100/- रु का डिमांड ड्राफ़्ट या UPI, अथवा नगद दे सकते हैं।