संदेश

सितंबर 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को मिला 5वी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई, बैंक ऑफ़ बड़ौदा-भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए भारत सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-2026 के लिए 800 से अधिक कार्मिकों वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/ वित्तीय संस्थानों की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार ’ प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि बैंक को लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सिडको एग्जिबिशन सेंटर, नवी मुंबई में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार के कर-कमलों से अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग की उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा; डॉ. देबदत्त चांद ने कहा बैंक को प्राप्त यह पुरस्कार बैंक के उन करोड़ों ग्राहकों के प्रति बैंक की प्र...

आर्च कॉलेज का तीन वर्षीय भारत-यूरोप को-लाइफ़ उद्यमिता प्रोजेक्ट फिनलैंड में होगा संपन्न-अर्चना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस की तीन वर्षीय अंतरराष्ट्रीय सहभागिता Erasmus+ Co-LIFE परियोजना के समापन समारोह का आयोजन 22 सितंबर को फिनलैंड के लाहती स्थित लैब यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज में किया जाएगा। 3 Years, 2 Pilots, 1 Journey' थीम पर आयोजित इस समारोह में भारत और यूरोप के उच्च शिक्षा संस्थानों के साझेदार भाग लेंगे तथा परियोजना के अनुभवों, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।  कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम पायलट, फैकल्टी विकास, वास्तविक कंपनियों से जुड़े केस स्टडी और परियोजना के अंतर्गत विकसित किए गए शैक्षणिक संसाधनों एवं शिक्षण सामग्री को प्रस्तुत किया जाएगा। आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस की संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराणा तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के निदेशक बेनॉय थूमपुंकल इस समारोह में भाग लेने के लिए लाहती, फिनलैंड पहुंचेंगे।  दोनों अंतरराष्ट्रीय साझेदार संस्थानों के साथ शैक्षणिक संवाद और सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। सुराणा फिनलैंड में दो विशेष सत्रों का संचालन करेंगी। वे दक्षिणी फिनलैंड स्थित Laurea Univ...