संदेश

सितंबर 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ट्रैवल ट्रेड फ्रेटर्निटी के बीच डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट : 21 हजार से अधिक बी2बी बैठकें

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का ट्रैवल ट्रेड फ्रेटर्निटी के बीच समापन हुआ। मेगा ट्रैवल मार्ट में खरीदार (डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स) और विक्रेता (टूरिज्म प्रोडक्ट्स के ओनर) दोनों ही दिखे। एग्जीबिशन में दो दिनों के दौरान रजिस्टर्ड बायर्स और सैलर्स के बीच 21 हजार से अधिक बी2बी बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में बायर्स ने राजस्थान के विभिन्न पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों और सेवाओं की जानकारी लेने के साथ व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की। एफएचटीआर के अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने बताया कि राजस्थान के प्रमुख बी2बी पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी मार्ट के रूप में आरडीटीएम ने देश के ट्रैवल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाया। इसमें होटल व्यवसायी, लग्जरी एवं अनुभव आधारित पर्यटन सेवाएं देने वाले संस्थान, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, एयरलाइंस, पर्यटन बोर्ड, नीति-निर्माता, मीडिया प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल रहे। बी2बी बैठकों के माध्यम से नए बायर्स से जुड़ने और राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी ...

4th.AHPI नेशनल लीडरशिप समिट : हेल्थकेयर लीडरशिप को ठोस कार्यों में बदलने का आह्वान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, चौथी AHPI नेशनल लीडरशिप समिट का जयपुर में समापन हुआ। समिट में हेल्थकेयर लीडर्स से गुणवत्ता, किफायती स्वास्थ्य सेवाओं, तकनीक, संवेदनशीलता और विश्वास पर हुए विचार-विमर्श को अपने संस्थानों में ठोस बदलाव का आह्वान किया गया। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) द्वारा होटल मैरियट, जयपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समिट में देशभर से नीति-निर्माताओं, हेल्थकेयर लीडर्स, चिकित्सकों, प्रशासकों, नर्सिंग लीडर्स और विशेषज्ञों ने भाग लिया। समिट की थीम "Sustainable Healthcare Leadership: Balancing Quality, Cost & Trust" थी । समापन सत्र में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, IAS मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नीति आयोग, भारत सरकार के पूर्व सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने "Vision for Viksit Bharat 2047" विषय पर संबोधन दिया, जबकि MGUMST के Emeritus Chairperson डॉ. एम.एल. स्वर्णकार ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। समिट में हेल्थकेयर लीडरशिप के मानवीय पक्ष पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य संस्थानों में संवेदनशीलता और विश्वास की संस्कृति विकसित करने, मॅटरशिप और स...