जयपुर मेडिकल एसोसिएशन में डॉ.नलिन जोशी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला
० आशा पटेल ०
जयपुर। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (जेएमए) में आयोजित गरिमामय एवं सादगीपूर्ण अध्यक्ष पदभार हस्तांतरण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी ने औपचारिक रूप से अध्यक्षीय पदक एवं दायित्व डॉ. नलिन जोशी को सौंपते हुए उन्हें वर्ष 2026 के लिए जेएमए का अध्यक्ष पद ग्रहण कराया। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण ढंग से किया गया।इसी अवसर पर उपाध्यक्ष पद का कार्यभार भी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. अभिनव शर्मा ने ग्रहण किया। डॉ अनुराग शर्मा ने कहा की जेएमए कार्यकारिणी सदैव की भांति चिकित्सक वर्ग और आम जन के हितों और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेगी ।समारोह में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने सहभागिता की।

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद डॉ. नलिन जोशी ने कहा कि जयपुर मेडिकल एसोसिएशन सदैव चिकित्सकों के हितों की रक्षा और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने आरजीएचएस, माँ योजना, अस्पतालों के नियमितीकरण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा चिकित्सकों पर बढ़ते हमलों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए सरकार एवं संबंधित विभागों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने संगठन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जेएमए के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बड़े भवन एवं उपयुक्त भूखंड की आवश्यकता पर भी बल दिया। समारोह के अंत में जेएमए के सचिव डॉ. अनुराग तोमर ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. नलिन जोशी के ऊर्जावान एवं प्रेरणादायक नेतृत्व में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और चिकित्सक समाज के हित में प्रभावी पहल जारी रखेगा।
टिप्पणियाँ