IIHMR यूनिवर्सिटी में “स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” पुस्तक पर स्पेशल बुक टॉक
० आशा पटेल ० जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में “स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” पुस्तक पर स्पेशल बुक टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्लोमैट एवं स्कॉलर एंबेसडर राजीव सिकरी ने हिस्सा लिया। उन्होंने इस पुस्तक की एडिटिंग और कंपाइलेशन पर काम किया है। इस दौरान स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स और अकैडमी कम्युनिटी से जुड़े सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आज के भारत व दुनिया के संदर्भ में उनकी रिलिवेंस पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य एंबेसडर सतीश सी. मेहता ने किया। इस अवसर पर आईआईएचएमआर के फाउंडर ट्रस्टी डॉ. अशोक अग्रवाल और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी भी मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” बुक में तेजी से बदलती दुनिया की चुनौतियों के बारे में स्वामी विवेकानंद के दर्शन और विजन की रिलिवेंस पर चर्चा की गई। बुक टॉक के दौरान राष्ट्र निर्माण, पर्सनल डेवलपमेंट, सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और दुनिया में भारत की भूमिका से जुड़े उनके विचारों पर चर्चा हुई। साथ ही, यह समझने का प्रयास किया गया कि आज के समा...