संदेश

सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन के नए भवन का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अपने नए एसोसिएशन भवन का उद्घाटन किया है। समारोह में जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीजेसीआई के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल (डेरेवाला) ने की, जबकि जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नए भवन में एसोसिएशन की बैठक, प्रशिक्षण, कौशल विकास और ज्ञानवर्धन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह भवन सीतापुरा के जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग के साझा संकल्प का प्रतीक है। इससे उद्योग को संगठित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग को मजबूती मिलेगी, और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा तथा जयपुर को वैश्विक जेम्स एंड ज्वैलरी हब के रूप में स्थापित करने के प्रयासो को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर सचिव जयदीप गुप्ता ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सदस्यों, दानदाताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आनंद राव, कोषाध्यक्ष अभिषेक सांड, संयुक्त सचिव अंकित लोढ़ा , जेजेएस चेय...

जिले को निर्यात हब बनाने के हों सार्थक प्रयास - जिला कलक्टर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा डिस्ट्रिक्ट्स एक्सपोर्ट हब्स (डीईएच) एक्टिवेशन ड्राइव के तहत जयपुर जिले का एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार किये जाने एवं जिला स्तर पर निर्यात संवर्धन हेतु आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान, आधारभूत संरचना, विकास, जागरूकता, उच्च लागत, तकनीकी कमी को दूर करने एवं औद्योगिक संगठनों के सुझाव प्राप्त कर निर्यात एक्सपोर्ट एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की हुई। जिला कलेक्टर ने कहा एक जिला एक उत्पाद जेम्स एंड ज्वेलरी के साथ रेडीमेड गारमेंट एंड टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इंजीनियरिंग उत्पाद, मार्बल आर्टिकल, वुडन फर्नीचर, लेदर गुड्स, आईटी एवं इंजीनियरिंग सेवाएं, मिनरल, प्रसंस्करण खाद्यान्न, कृषि उत्पाद, मसाले इत्यादि सहित संभावनाशील सेक्टर चिन्हित कर निर्यात प्रोत्साहन के प्रयास किए जाएं ताकि जयपुर जिला निर्यात हब के रूप में सुदृढ़ हो सके। व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त महानिदेशक मोहम्मद मोईन अफाक ने कहा कि निर्यात ...

ओह माय डॉग' की हुई स्क्रीनिंग,7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चित्र
०  संत कुमार गोस्वामी ०  पटना। निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' 7 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी, उसके पहले पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म का पटना कनेक्शन भी खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा राजधानी पटना में शूट किया गया है। इस वजह से यह स्क्रीनिंग फिल्म के लिए किसी "होमकमिंग" से कम नहीं रही। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म का बिहार से गहरा नाता भी है। पटना के दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और करुणा व संवेदनशीलता से भरे संदेश की जमकर सराहना की। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने निर्माताओं का विश्वास और मजबूत किया कि फिल्म अपनी गुणवत्ता और दर्शकों की सकारात्मक चर्चा (वर्ड ऑफ माउथ) के दम पर सफलता हासिल करेगी। पटना में यह विशेष स्क्रीनिंग देशव्यापी प्री-रिलीज अभियान का हिस्सा है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग इंदौर, दिल्ली, पुणे, लखनऊ और कोलकात...

दिव्यांगता शरीर की हो सकती है,लेकिन मन और विचारों की नहीं : पैरा तैराक लोहिया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ के दिव्यांगजन सेवा प्रभाग द्वारा मनमोहिनीवन में "श्रवण बाधित एवं अस्थि बाधित दिव्यांगजनों की आंतरिक प्रतिभाओं की खोज" विषय पर पांच दिवसीय विशेष दिव्यांगजन सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह में आध्यात्मिक सत्र, प्रेरणादायी व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सत्येंद्र सिंह लोहिया ने कहा कि दिव्यांगता शरीर की हो सकती है, लेकिन मन और विचारों की नहीं। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के माध्यम से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल खिलाड़ी अजय रावत ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियां ही मनुष्य को मजबूत बनाती हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों को बाधा नहीं, ब...

2 अगस्त को प्रधानमंत्री करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत देशभर में एक साथ हजारों कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसी के साथ ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का वर्चुअली राष्ट्रव्यापी शुभारंभ भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस महा अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देशभर के छह हजार सेवा केंद्रों और 50 हजार पाठशालाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।   कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन के साथ देशभर के प्रमुख रिट्रीट सेंटर्स पर भी होगा।  महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को लेकर 2 अगस्त को मुख्यालय शांतिवन, जीजीआरसी अहमदाबाद, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, मदुरई, पानीपत, कोलकाता, अगरतला, हैदराबाद, गुवाहाटी और गोवा में मेगा इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पांच से दस हजार लोग शामिल होंगे और संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत काे ...

महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज विकसित होगा और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा : राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  कोटा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमें उन्हें शिक्षा से जोड़ना होगा। महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज विकसित होगा और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास करने के लिए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की सराहना की और महिला स्वास्थ्य की दिशा में समग्र दृष्टिकोण से कार्य करने पर बल दिया। राज्यपाल कोटा के सिआम ऑडिटोरियम में कृषि विश्वविद्यालय कोटा एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘‘स्वस्थ एवं शिक्षित महिला सशक्त राष्ट्र’’ विषेयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उनकी शिक्षा पर आधारित चर्चा समाज एवं राष्ट्र के विकास में उपयोगी सिद्ध होगी। राज्यपाल ने कहा कि पहले नौकरियों में महिलाओं की संख्या काफी कम होती थी, लेकिन आज विभिन्न कार्यालयों में नौकरीपेशा महिलाओं का प्रतिशत अच्छा है। विभिन्न परीक्षा परिणामों में छात्राएं बाजी मार लेती हैं और उनका उत्तीर्ण ...

राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों को "राजस्थान गौरव" सम्मान से सम्मानित किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थानी भाषा नहीं संस्कृति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा में कन्हैया लाल सेठिया की "धरती धोरा री" और महाकवि सूर्यमल्ल मिश्रण की “इला न देणी आपणी, हालरिया हुलराय। पूत सिखावै पालणै, मरण बड़ाई माय पंक्तियां सुनाई और इनका अर्थ भी बताया। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थानी बहुत मीठी भाषा है। वह इसे प्यार करते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बहुत से लोग महाराष्ट्र में रहते है, यहां भी मराठी भाषा के केंद्र खुलेंगे तो दोनों प्रदेशों में और निकटता आएगी। इस सम्बन्ध में ही प्रदेश में मराठी भाषा के केंद्र खोलने के लिए कहा गया। पर, मराठी भाषा अनिवार्य नहीं है ऐच्छिक है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी तो राजस्थान की अपनी भाषा हैं। राजस्थानी केंद्र खोलने का कहा गया तो हमने तुरंत सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी केंद्र खोलने के लिए भी आदेश जारी किया। उन्होंने चुटकी भी ली और कहा अच्छी बात है, मराठी केंद्र खोलने के बाद यहां के लोगों का राजस्थानी केंद्र खोलने के लिए ध्यान गया। उन्होंने कहा कि इस पर तो बहुत पहले ही शुरुआत हो जानी चाहिए थी। राज्यपाल ...