जिले को निर्यात हब बनाने के हों सार्थक प्रयास - जिला कलक्टर
जयपुर। विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा डिस्ट्रिक्ट्स एक्सपोर्ट हब्स (डीईएच) एक्टिवेशन ड्राइव के तहत जयपुर जिले का एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार किये जाने एवं जिला स्तर पर निर्यात संवर्धन हेतु आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान, आधारभूत संरचना, विकास, जागरूकता, उच्च लागत, तकनीकी कमी को दूर करने एवं औद्योगिक संगठनों के सुझाव प्राप्त कर निर्यात एक्सपोर्ट एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की हुई।
जिला कलेक्टर ने कहा एक जिला एक उत्पाद जेम्स एंड ज्वेलरी के साथ रेडीमेड गारमेंट एंड टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इंजीनियरिंग उत्पाद, मार्बल आर्टिकल, वुडन फर्नीचर, लेदर गुड्स, आईटी एवं इंजीनियरिंग सेवाएं, मिनरल, प्रसंस्करण खाद्यान्न, कृषि उत्पाद, मसाले इत्यादि सहित संभावनाशील सेक्टर चिन्हित कर निर्यात प्रोत्साहन के प्रयास किए जाएं ताकि जयपुर जिला निर्यात हब के रूप में सुदृढ़ हो सके।

व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त महानिदेशक मोहम्मद मोईन अफाक ने कहा कि निर्यात के संबंध में बैंकर्स की मीटिंग, निर्यातकों की बी-टू-बी मीटिंग, डीजीएफटी के क्षेत्रीय अधिकारी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें।
बगरू औद्योगिक एसोसिएशन के महासचिव नवनीत झालानी, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र संघ के प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, जेम्स एंड ज्वेलरी संघ के वरुण चुलेट ने निर्यातकों की समस्याओं एवं समाधान के बिंदु सदन में उठाये। लघु उद्योग भारती की प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने निर्यात में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के सुझाव दिये।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जयपुर ग्रामीण के संयुक्त आयुक्त कमलेश कुमार मीणा ने जिले की आधारभूत संरचना, सरकार द्वारा संचालित योजनाओंकृ राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, एक जिला एक उत्पाद नीति, राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति, एमएसएमई पॉलिसी सहित विभागीय योजनाओं का पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया।

जयपुर शहर की महाप्रबंधक डॉ. अनुकृति सिंह ने जिले में आधारभूत संरचना और निर्यात संभावनाओं तथा जिले से किये जा रहे निर्यात के संबंध में जानकारी प्रदान की। औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों ने एक जिला एक उत्पाद में जेम्स एंड ज्वेलरी के साथ अन्य उत्पाद भी जोड़ने का सुझाव दिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, ईपीसीएच के अमित भार्गव, ईसीजीसी, रीको वीकेआई के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक आर. बी. जैमिनी, एमएसएमई भारत सरकार की सहायक निदेशक अनिला चौरड़िया, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के रजत वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक गणेश कुमार, सिडबी, नाबार्ड सहित औद्योगिक संगठन प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ