सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन के नए भवन का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अपने नए एसोसिएशन भवन का उद्घाटन किया है। समारोह में जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीजेसीआई के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल (डेरेवाला) ने की, जबकि जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नए भवन में एसोसिएशन की बैठक, प्रशिक्षण, कौशल विकास और ज्ञानवर्धन से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह भवन सीतापुरा के जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग के साझा संकल्प का प्रतीक है। इससे उद्योग को संगठित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग को मजबूती मिलेगी, और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा तथा जयपुर को वैश्विक जेम्स एंड ज्वैलरी हब के रूप में स्थापित करने के प्रयासो को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर सचिव जयदीप गुप्ता ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सदस्यों, दानदाताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आनंद राव, कोषाध्यक्ष अभिषेक सांड, संयुक्त सचिव अंकित लोढ़ा , जेजेएस चेयरमैन राजीव जैन, नवरत्न कोठारी, प्रमोद डेरावाल, संजय काला, जीजेईपीसी के रेज़िनल डायरेक्टर नितिन खंडेलवाल सहित प्रमुख जौहरी और समस्त ज्वेलर्स व उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास